jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

इंदौर में दूषित पानी पीने से कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष की मौत, मृतकों का आंकड़ा 28 पर पहुंचा

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी पीने से मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इंदौर में दूषित पानी पीने के कारण कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष राजाराम बौरासी की मौत हो गई। जहरीला पानी पीने से अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष की मौत के बाद जीतू पटवारी ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला।

- Install Android App -

जीतू पटवारी बोले- अहंकारी सरकार ने जान ले ली

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अत्यंत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि इंदौर में दूषित पानी पीने से कांग्रेस पार्टी में मेरे साथी, भागीरथपुरा में वार्ड अध्यक्ष राजाराम बौरासी जी का निधन हो गया। भाजपा सरकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार और अहंकार ने जहरीला पानी पिलाकर अब तक 28 निर्दोष लोगों की जान ले ली है। मोहन यादव, आखिर इन 28 लोगों का अपराध क्या था, जो आपकी सरकार ने इन्हें पानी में जहर दे दिया? मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।’