jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण इंदौर में जहरीली गैस से हादसा: सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत नर्मदापुरम में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी 3 मार्च को आसमान में ग्रहण का साया! इन 5 राशियों पर मंडरा रहा खतरा? खाटूश्याम जी के दरबार में दिखा अनोखा नजारा, पहली बार पंचमेवों से हुआ श्रृंगार होली से पहले घर के दरवाजे पर लगा दे ये 5 पौधे, रातों-रात बदल सकती है आपकी किस्मत Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे CM मोहन यादव ने किया होलिका दहन, प्रदेश में सबसे पहले महाकाल को गुलाल लगाकर किया गया शुरू हरदा में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, वनों की लकड़ी को कहें 'ना', गौकाष्ठ को कहें 'हाँ' हरदा : नरवाई प्रबंधन एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित

एमपी में 27 % OBC आरक्षण के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक, रिजर्वेशन का लाभ दिलाने के लिए बनी सहमति

भोपाल । मध्य प्रदेश में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, प्रदेश सरकार में मंत्री समेत कई कानूनविद शामिल हुए। ये बैठक करीब एक घंटे चली, इस मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सर्वदलीय बैठक में सभी नेताओं ने तय किया है कि हम सभी को ओबीसी आरक्षण 27% दिलाना है।

वकीलों के साथ बैठकर एक राय पर चर्चा होगी

- Install Android App -

सीएम मोहन यादव ने कहा कि हम सब की भावना है कि कोर्ट के स्टे पर सभी पार्टी अपनी विधानसभा को अपना पक्ष रखें। 27 प्रतिशत आरक्षण प्लान तैयार है कोर्ट में अलग-अलग वकील लड़ रहे हैं, कोर्ट ने निर्णय किया है कि 22 सितंबर से लगातार सुनवाई होगी। सर्वदलीय बैठक के बाद क्या बोले मुख्यमंत्री सभी वकीलों का मत भी इकट्ठा एक साथ आए इस विषय पर सहमति बनी है। सर्वदलीय संकल्प पारित किया है जिसके आधार पर ओबीसी आरक्षण देने के लिए एक फोरम पर आए। न्यायपालिका और कार्यपालिका एक साथ 10 सितंबर के पहले सभी वकीलों के साथ बैठकर एक राय पर चर्चा होगी। उन्होंने आगे लिखा कि जल्द ही कोर्ट इसका निर्णय करता है तो 13% होल्ड विद्यार्थी हैं उनको भी जगह दी जाएगी। जो लोग ओवर ऐज हो रहे हैं, उनको भी इसका लाभ दिया जाएगा। आरक्षण से कोई बचना नहीं चाहिए, सभी को इसका लाभ मिले, सब लोगों ने एक साथ राय बनाई है।

खोदा पहाड़, निकली चुहिया

सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उमंग सिंघार ने इस मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया. कांग्रेस ने 5 साल पहले ही ओबीसी आरक्षण को लेकर घर बनाया था, बीजेपी सरकार ने आज फल फोड़ दिया। श्रेय लेने की होड़ लगी है, भगवान गणेश ने भाजपा सरकार को सद्बुद्धि दी, देर आए दुरुस्त आए। कांग्रेस पार्टी ने ओबीसी आरक्षण को लेकर लंबी लाडाई लड़ी है, कांग्रेस के वकील सरकार के साथ बैठकर आगे पक्ष रखेंगे। सीएम हाउस में आयोजित इस बैठक में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस विधायक कमलेश्वर पटेल, कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल, सतना सांसद गणेश सिंह, आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रानी जायसवाल और एसपी प्रदेश प्रमुख मनोज यादव शामिल हुए।