jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

बावड़ी के पास खुदाई में निकलीं गणेश प्रतिमाएं

दमोह। गणेशोत्सव में भक्तों की आस्था और श्रद्धा के अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं। कभी-कभी आराध्य अपने भक्तों को चमत्कृत भी कर देते हैं। मध्य प्रदेश के दमोह जिले से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति को काफी दिन से स्वप्न में भगवान गणेश की प्रतिमाएं जमीन में दबे होने का आभास हो रहा था। खुदाई करने पर वहां से गणेश और नंदी महाराज की प्राचीन प्रतिमाएं निकली हैं।

जानकारी अनुसार दमोह जिले के नरसिंहगढ़ में मराठा कालीन सदियों पुराना रामबाग स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर है। यहां बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर भी पहुंचे थे। मंदिर जर्जर हो चुका था, इसलिए समिति बनाकर इसका जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। मंदिर समिति के कैलाश मिश्र को कुछ दिन से एक सपना आ रहा था कि मंदिर के पास स्थित बावड़ी के पास एक जगह पर गणेश जी की प्रतिमा दबी हुई है। पहले उन्होंने ध्यान नहीं दिया, लेकिन बाद में समिति सदस्यों को जानकारी दी थी।

- Install Android App -

गणेशोत्सव प्रारंभ होते ही समिति सदस्यों और कैलाश मिश्र ने सोचा कि स्वप्न में जो दिख रहा है, वहां खुदाई करके देखते हैं। जेसीबी बुलाकर बावड़ी के पास तय स्थान पर खुदाई करवाई गई तो सभी हैरान रह गए। जमीन में कई फीट नीचे से भगवान गणेश की प्रतिमा निकली। इसी दौरान एक और प्रतिमा नजर आई। उसे निकाला गया तो वे नंदी महाराज निकले।

चमत्कार मान रहे लोग, विधि-विधान से स्थापना होगी

प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर समिति परिसर से प्राचीन संगमरमर की प्रतिमाएं खुदाई में निकलने के बाद लोग इसे ईश्वर का चमत्कार मान रहे हैं और शुभ संकेत से जोड़कर देख रहे हैं। मंदिर समिति ने प्रतिमाओं की सफाई कराकर उन्हें स्थापना तक के सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया है। लोग गणेश जी के दर्शन करने के लिए ललायित भी दिख रहे हैं।