jhankar
ब्रेकिंग
गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR हंडिया : मां नर्मदा में स्नान करने गया, लौटकर देखा तो नई पल्सर गायब ! हंडिया : जंगल में मिला वन चौकीदार का शव, पुलिस जांच में जुटी

हाथ में सूखी फसल, सड़क पर लोटते किसान-अनोखे अंदाज़ में जताया दर्द

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में किसानों का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला है। फसल की बीमा की राशि नहीं मिलने से परेशान किसानों ने खराब फसल को लेकर सड़क पर लेटकर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि फसल की बीमा की राशि के रूप में सिर्फ 100 से 200 रुपए मिले हैं।

रैली निकालने के बाद लोट लगाकर किया प्रदर्शन

- Install Android App -

दरअसल, पूरा मामला सीहोर जिले के पीपलनेर गांव का है। यहां के किसानों ने सड़क पर लोट लगाकर अपना विरोध जताया है। इसके पहले किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए लंबी रैली भी निकाली थी बाद में सड़क पर लोटकर और हाथ में फसल लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को देख हर कोई हैरान रह गया। बताया जा रहा है कि जिले में अलग-अलग जगहों पर किसानों ने प्रदर्शन किया।

खराब फसलों की सर्वे कराने की मांग

किसानों का कहना है कि वे पिछले एक सप्ताह से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 5 साल से फसलें खराब हो रही हैं। इसके बाद भी किसानों को बीमा की पूरी राशि नहीं मिल रही है। किसी को 100 तो किसी को 250 रुपए मिल रहे हैं। किसानों की मांग है कि सरकार खराब फसलों का सर्वे कराए और उन्हें उचित मुआवजा मिले। किसानों ने डिप्टी कलेक्टर और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।