jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

शहडोल में घंटों लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिल पा रहा सिलेंडर, उपभोक्ताओं में आक्रोश

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में घरेलू गैस की किल्लत ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर बड़ा असर डाला है। हालात ये हैं कि कई घरों में चूल्हा तक नहीं जल पा रहा है। गृहिणियों की परेशानी बढ़ गई है और गैस गोदामों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहती हैं। घंटों इंतजार के बाद भी जब सिलेंडर नहीं मिलते, तो लोग निराश होकर वापस लौटने को मजबूर हैं। इस बीच गैस की संभावित कालाबाजारी को लेकर भी आवाजें उठने लगी हैं।

- Install Android App -

शहडोल जिले के बुढ़ार नगर में दीपावली के बाद से शुरू हुआ गैस संकट अब गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। बुढार में हालात ज्यादा खराब हैं, जहां हजारों उपभोक्ता सिलेंडर पाने के लिए लाइन में लगे हैं। आलम ये है कि लोग गैस की चाहे सुबह में गैस की लंबी लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। बावजूद इसके गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही, जिससे लोग अब लकड़ी के चूल्हे और कोयले की अंगीठी जलाकर काम चला रहे है।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसियां सप्लाई कम दिखाकर सिलेंडर महंगे दामों पर बेच रही हैं, जबकि कई दिनों से गोदाम खाली बताए जा रहे हैं। जिले में लगभग 2 लाख 23 हजार गैस उपभोक्ता पंजीकृत हैं। इनमें से लगभग 1 लाख 50 हजार उज्ज्वला योजना का लाभार्थी है। जबकि लगभग 80 से 90 हजार सामान्य उपभोक्ता है।