jhankar
ब्रेकिंग
डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत सोनभद्र केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला "सिर्फ धर्म बदलने से ST दर्जा खत्म नहीं होगा" आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर केस: पूजा को लेकर विवाद में तीन की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर आज 23 सितंबर 2026 का सुविचार मुस्लिम धर्मावलम्बी ने डोल ग्यारस झांकियों पर की पुष्पवर्षा Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर...

ग्वालियर : भ्रष्टाचार के जाल में फंसा किसान: मुख्यमंत्री की समाधान योजना का नहीं मिला लाभ

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी किसान और उसके परिवार के सदस्यों ने ऊर्जा मंत्री के बंगले के बाहर जमीन पर बैठ कर विरोध जाहिर किया। बिजली विभाग की समाधान योजना का पात्र होने के बावजूद लाभ न मिलने के साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों पर अन्य गंभीर आरोप भी उन्होंने लगाए। इस दौरान न्याय न मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी भी दी।

दरअसल भारतीय किसान संघ, मध्यभारत प्रान्त के तहसील अध्यक्ष शिवराम रघुवंशी का आरोप है कि वह अशोक नगर जिले के शाडोरा तहसील स्थित गांव हाजीपुर के रहने वाले छोटे से किसान हैं। उनके नाम से तीन बिजली कनेक्शन है जिसका का कुल बकाया 37 हजार 680 रुपए था। उन्हें मुख्यमंत्री की समाधान योजना का लाभ मिलना था। उन्होंने योजना का लाभ तो नहीं मिला, बल्कि 41 हजार 700 रुपए जमा करवा लिए गए।

- Install Android App -

किसान संघ के पदाधिकारी शिवराम रघुवंशी का आरोप है कि क्षेत्रीय JE अदिति और लाइनमैन प्रतीम ने जानबूझकर भ्रष्टाचार की भावना से यह काम किया। जब एक किसान नेता के साथ इस तरह का व्यवहार हो सकता है तो अन्य किसानों की क्या स्थिति होती होगी। शिवराम रघुवंशी का यह भी आरोप है कि गांव में खेत के लिए 1 लाख की रकम खर्च कर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर खरीदा। लेकिन उसकी अपनी ही जमीन पर लगाने की अनुमति में भी टालमटोल लगातार की जा रही है। जिसके चलते स्थाई पंप कनेक्शन नहीं हो पा रहा है।

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी और उसके परिवार के सदस्यों ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर से मांग की है कि दोनों अधिकारियों को दूसरी जगह ट्रांसफर किया जाए। साथ ही उनके भ्रष्टाचार की भी जांच कराई जाए। शिवराम रघुवंशी ने चेतावनी दी है कि समाधान योजना का लाभ नही मिला औऱ विभाग के आरोपी अधिकारी कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या करने मजबूर होंगे। हालांकि ऊर्जा मंत्री के क्षेत्र से बाहर होने के चलते सुरक्षा गार्ड ने उन्हें ऊर्जा मंत्री की मौजूदगी में अपनी पूरी समस्या को बताने की सलाह दी है ताकि उन्हें जल्द से जल्द न्याय मिल सके।