jhankar
ब्रेकिंग
अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस हंडिया : 25 साल की सेवा का संकल्प लेकर निकली यात्रा पहुंची हंडिया, मां नर्मदा की आरती से हुआ स्वागत,... हरदा में डीएलसीसी/डीएलआरसी की त्रैमासिक बैठक संपन्न हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा

कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज गिरफ्तार, कथा स्थल से पकड़ ले गई पुलिस

भोपाल। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सतनामी समाज को अपमानित करने वाले कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कथावाचक ने तखतपुर के टिकरी पारा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के दौरान सतनामी समाज को मूर्ख और गाय काटने वाला समाज कहकर विवादित बयान दिया था। यह वीडियो यूट्यूब पर अपलोड होने के बाद तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद सतनामी समाज में आक्रोश फैल गया।

- Install Android App -

11 नवंबर को कथावाचन के दौरान आशुतोष चैतन्य ने कहा था कि छत्तीसगढ़ के तखतपुर में कितनी गायें कट रही हैं, क्या आपको पता है। जो पहले सनातनी थे, वो आज सतनामी हो गए। उन मूर्खों को समझ नहीं आता कि सतनामी का मतलब क्या होता है। ये गायों को काट रहे हैं। इस बयान ने समाज और सामाजिक भावनाओं को गंभीर रूप से आहत किया।

वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही फैला, सतनामी समाज के लोग आक्रोश हो गए। 12 नवंबर को बड़ी संख्या में समाज के सदस्य तखतपुर थाने पहुंच गए और थाने का घेराव किया। उन्होंने कथावाचक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की। उनका कहना था कि व्यासपीठ से इस तरह की टिप्पणी न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती है, बल्कि समाज को बांटने का भी प्रयास है। समाज के चेतावनी दी कि अगर कथावाचक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।