jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

हार्मर और यानसन का कहर, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 30 रनों से हराया

कोलकाता। कप्तान टेम्बा बावुमा (नाबाद 55) की जुझारू पारी के बाद साइमन हार्मर (चार विकेट), मार्को यानसन और केशव महाराज ( दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर विश्व चैंपियनशिप विजेता दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट मैच में तीसरे ही दिन भारत को रविवार को 30 रनों से हरा दिया। 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत को तेज गेंदबाज मार्को यानसन ने भोजनकाल से पहले यशस्वी जयसवाल और केएल राहुल को सस्ते में निपटा दिया। भोजनकाल तक भारत ने दो विकेट पर 10 रन बना लिये थे। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में मार्को यानसन ने यशस्वी जयसवाल (शून्य) को विकेटकीपर काइल वेरेन के हाथों कैच आउट कराकर दक्षिण अफ्रीका पहली सफलता दिलाई। इसके बाद उन्होंने तीसरे ओवर में केएल राहुल को भी उसी तरह आउट कराकर दिखाया कि बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पिच पर वह आसानी से भारत को जीतने नहीं देंगे। भारत का तीसरा विकेट 15वें ओवर में ध्रुव जुरेल (13) के रूप में गिरा।

- Install Android App -

उन्हें साइमन हार्मर ने आउट किया। इसके बाद तो दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण के आगे भारतीय बल्लेबाज बेबस नजर आये और तू चल मैं आया की तर्ज पर एक-एक कर पवेलियन लौटते चले गये। ऋषभ पंत (दो) और रवींद्र जडेजा (18) को हार्मर ने आउट किया। 31वें ओवर में एडन मारक्रम ने वॉशिंगटन सुंदर (31) को आउटकर भारत की मैच जीतने की उम्मीद को खत्म कर दिया। 35वें ओवर में केशव महाराज ने अक्षर पटेल (26) और मोहम्मद सिराज को आउटकर भारत की दूसरी पारी का 93 के स्कोर पर अंत कर दिया। केशव महाराज ने अपने ओवर में एक चौका और दो छक्के खाने के बाद अक्षर पटेल का शिकार किया। इससे पहले मोहम्मद सिराज (दो रन देकर दो विकेट) और जसप्रीत बुमराह (एक विकेट) के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने सुबह के सत्र में भोजनकाल से पहले दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी को 153 रनों के स्कोर पर समेट दिया। कप्तान टेम्बा बावुमा (नाबाद 55) की जुझारू बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और मुश्किल पिच पर भारत को जीत के लिए 124 रनों का लक्ष्य मिला। दक्षिण अफ्रीका ने कल के सात विकेट पर 93 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में टेम्बा बावुमा ने अपनी जुझारु बल्लेबाजी का परिचय देते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी दौरान जसप्रीत बुमराह ने कॉर्बिन बॉश (29) को बोल्डकर भारत को आठवीं सफलता दिलाई।

इसके बाद 54वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने पहले साइमन हार्मर (सात) को बोल्ड किया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर केशव महाराज को पगबाधा आउटकर 153 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी का अंत कर दिया। पहली पारी के आधार पर भारत को मिली बढ़त 30 रनों की बढ़त के आधार पर उसे जीत के लिए 124 रनों का लक्ष्य मिला। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने चार ने चार विकेट लिये। कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को दो-दो विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। भारत का सुबह के सत्र में दक्षिण अफ्रीका को अतिरिक्त रन बनाने के मौके देना अंतत: भारी पड़ा। भारतीय कप्तान शुभमन गिल गर्दन में ऐंठन के कारण अस्पताल में भर्ती थे और बल्लेबाजी करने नहीं आ पाये। भारत की पारी 93 रन पर सिमट गई।