jhankar
ब्रेकिंग
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत जन्मदिन पर केक नहीं, मां नर्मदा के घाट की सफाई कर दिया सेवा का संदेश आज 22- अक्टूबर - गुरुवार सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें  महाराणा सेना का प्रदेश स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम 25 अक्टूबर को हरदा में हाईवे पर चेकिंग के दौरान हादसा, कॉन्स्टेबल को लोडिंग वाहन ने कुचला, इलाज के दौरान मौत हरदा-मगरधा रोड पर हादसा: चलती ट्रॉली में पीछे से घुसी नई बाइक, युवक घायल 

फिलिस्तीनियों को लेकर दक्षिण अफ्रीका पहुंचा विमान, मची हलचल

जोहांसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका की खुफिया एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि उस चार्टर्ड विमान के पीछे कौन था जो युद्धग्रस्त गाजा से 150 से ज्यादा फिलस्तीनियों को लेकर जोहांसबर्ग में उतरा था। इन लोगों के पास उचित यात्रा दस्तावेज नहीं थे और परिणामस्वरूप इन्हें करीब 12 घंटे तक विमान में रखा गया। देश के राष्ट्रपति ने शुक्रवार को यह बात कही।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका की एजेंसी ने बताया कि विमान गुरुवार सुबह ओ आर ताम्बो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा, लेकिन यात्रियों को देर रात तक उतरने की अनुमति नहीं दी गई, क्योंकि फिलस्तीनियों के साथ एक साक्षात्कार में पाया गया कि वे यह नहीं बता सके कि वे दक्षिण अफ्रीका में कहां या कितने समय तक रुकेंगे। इसने कहा कि फिलस्तीनियों के पास आमतौर पर इजराइली अधिकारियों द्वारा गाजा छोड़ने वाले लोगों को जारी की जाने वाली निकास टिकट या पर्चियां भी नहीं थीं।

- Install Android App -

दक्षिण अफ्रीकी अधिकारियों ने शुरू में यात्रियों को विमान से उतरने की अनुमति न दिए जाने के कारण गैर-सरकारी संगठनों ने कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि 153 फिलस्तीनियों जिनमें बच्चों के साथ परिवार और एक नौ महीने की गर्भवती महिला भी थी को विमान में बहुत ही खराब स्थिति में रखा गया, क्योंकि विमान में बहुत गर्मी थी और वहां न तो भोजन था और न ही पानी।

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि फिलिस्तीनी केन्या के नैरोबी में रुककर दक्षिण अफ्रीका कैसे पहुंचे। रामफोसा ने कहा कि ये लोग गाजा से हैं जिन्हें किसी रहस्यमय तरीके से नैरोबी से गुजरते हुए एक विमान में बिठाया गया और वे यहां आ गए। दक्षिण अफ्रीका स्थित फिलिस्तीनी दूतावास ने प्लेन को लेकर कहा कि उड़ान का इंतजाम एक गैरपंजीकृत और भ्रामक संगठन ने किया था, जिसने गाजा में हमारे लोगों की दुखद मानवीय परिस्थितियों का फायदा उठाया, परिवारों को धोखा दिया, उनसे पैसे ऐंठे और गैर-जिम्मेदाराना तरीके से उनकी यात्रा की सुविधा प्रदान की। इसने यह नहीं बताया कि उड़ान किसने किराए पर ली थी, लेकिन एक इजराइल सैन्य अधिकारी ने बताया कि अल-मज्द नामक संगठन ने गाजा से दक्षिण अफ्रीका तक करीब 150 फिलिस्तीनियों के जाने का इंतजाम किया था।