jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर टिमरनी विधायक कुंवर अभिजीत शाह को दिया ज्ञापन ! 

हरदा : हरदा में मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के संविदा अधिकारी और कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्प्लॉयज एवं इंजीनियर्स एसोसिएशन के बैनर तले टिमरनी विधायक कुंवर अभिजीत शाह को बिजली संविदा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन।

अनुभवी संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग ।

ज्ञापन में एक दशक से अधिक समय से कार्यरत अनुभवी संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की गई है।

यूनाइटेड फोरम सघं के संगठन सचिव के पवन सिंह सोलंकी ने बताया कि वे लंबे समय से यह मांग सरकार से कर रहे हैं। तत्कालीन शिवराज सिंह चौहान सरकार ने इसकी घोषणा की थी, लेकिन उसे लागू नहीं किया गया। अब जब कंपनी में नई भर्ती निकली है, तो संविदा कर्मचारी चाहते हैं कि उन्हें सीधे समायोजित कर नियमित किया जाए।

प्रदेश में लगभग 5 हजार संविदा अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत 

- Install Android App -

यूनाइटेड फोरम के सदस्य प्रशांत तिवारी ने जानकारी दी कि कंपनी ने विभाग में भर्ती के लिए 49 हजार 263 पद निकाले हैं, जबकि पूरे प्रदेश में लगभग 5 हजार संविदा अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं। इतने पदों में से 5 हजार संविदा कर्मियों को नियमित करने में विभाग को कोई दिक्कत नहीं है।फोरम कई सालों से संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग कर रहा है।

 

संगठन के अजय उमरिया ने कहा कि संगठन की इस संबंध में सरकार और कंपनी से चर्चा चल रही है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार और कंपनी संविदा कर्मचारियों के हित में निर्णय लेगी और उन्हें नियमित करने की दिशा में कदम उठाएगी, क्योंकि इससे कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आएगा।

 2 नवंबर को भोपाल में शक्ति प्रदर्शन 

संगठन के सदस्य नर्मदा प्रसाद ने बताया मध्य प्रदेश के 55 जिले में कलेक्टर महोदय को एवं क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया जा रहा है हमारी मांगे जल्द नई पुरी की गई तो 2 नवंबर को भोपाल में शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा।

 

ज्ञापन कार्यक्रम में उपस्थित हुए संगठन सचिव पवन सोलंकी प्रशांत तिवारी नर्मदा प्रसाद राजेश पंचोले अजय उमरिया सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।