jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान विवाद, पथराव आगजनी में 3 युवक की मौत! चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उप्र.। प्रदेश के संभल में रविवार को डीएम और एसपी के नेतृत्व में एक टीम सुबह 7.30 बजे जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची। सर्वे टीम की जैसे ही खबर फैली, मुस्लिम समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए।

छुट्टी के दिन सर्वे क्यूं।

- Install Android App -

लोगो का कहना था कि छुट्टी के दिन इतनी सुबह सर्वे क्यों किया जा रहा है। हिंसा के दौरान भगदड़, पथराव और आगजनी की घटनाएं हुईं। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार, संभल में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है, और क्षेत्र में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

पथराव में 3 युवकों की मौत

मौके पर मौजूद पुलिसबल ने भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस छोड़ी। हवाई फायर भी किया गया। काफी देर तक हालात तनावपूर्ण रहे। अधिकारियों के अनुसार पथराव होने पर पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस फोर्स ने उग्र लोगों को दौड़ाया। इस बीच वाहनों में भी आग लगा दी गई। आसपास के जिलों से फोर्स बुलाई गई। फायरिंग और पथराव में 3 युवकों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी संभल के हालात पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने डीजीपी प्रशांत कुमार से जानकारी ली और उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।