jhankar
ब्रेकिंग
आर.टी.ई. के तहत निःशुल्क प्रवेश हेतु तृतीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने किया जिले की पुल-पुलियाओं का सघन निरीक्षण सीईओ जिला पंचायत ने आजीविका मिशन के लक्ष्यों की समीक्षा की समय-सीमा में प्रगति के दिये निर्देश खिरकिया में निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जोसेफ ने आंगनवाड़ी के बच्चों को सुपोषण किट वितरित की कलेक्टर ने नगरीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा की समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की संपर्क अभियान शिविर में 468 समस्याओं का किया मौके पर निराकरण

Corona Update: कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार दे रही टेंशन, बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 743 नए केस 7 लोगों की मौतं !

देश में साल के अंत तक कोरोना के मामले रफ्तार ने टेंशन देना शुरू कर दिया है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 743 नए केस दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 7 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसी के साथ देश में एक्टिव मामलों की संख्या 3,997 हो गई है।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली : यह साल के अंतिम महिना और इसका अंतिम दिन में कोरोना संक्रमण के मामले इजाफा देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 743 केस दर्ज किए गए हैं। पिछले 7 महीने के भीतर यह सबसे अधिक केस हैं। इससे पहले 18 मई को कोरोना के 865 केस दर्ज किए गए थे। दिसंबर में बढ़ती ठंड और कोरोना वायरस के नए सब. वेरिएंट जेएन-1 के कारण हाल के दिनों में संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 7 लोगों ने जान भी गंवाई है। इनमें केरल के 3 कर्नाटक के 2 जबकि छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु से 1-1 मरीज है। कोरोना संक्रमण के मामले अब महाराष्ट्र में मुंबई और ठाणे में तेजी से बढ़ रहे हैं।
दिल्ली में भी मामले बढ़ रहे है – जानकारी के अनुसार दिल्ली में कोरोना के अभी तक 11 मरीज सामने आए हैं। दिल्ली में नए सब. वेरिएंट से संक्रमित रोगी ठीक हो चुका है। दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 51 पहुंच गई है। राहत की बात है कि अभी इस सीजन में कोविड की वजह से कोई मौत रिपोर्ट नहीं हुई है। दिल्ली और आस-पास के सभी क्षेत्रों के सरकारी एवं निजी अस्पतालों को प्रशासन ने अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है।