jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को

रायसेन में 320 एकड़ जमीन पर बनेगा गौ-अभ्यारण्य

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन के चिकलोद गांव में गौवंश अभ्यारण्य विकसित किया जा रहा है। बेसहारा गौवंशों की बढ़ती संख्या को देखते राज्य सरकार ने अभ्यारण्य बनाने का फैसला लिया है। इसे बनाने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई। यहां गौवंशों को रखने के साथ-साथ चिकित्सालय और क्वारंटीन करने समेत कई व्यवस्था होगी।

320 एकड़ में होगा विकसित
गौ अभ्यारण्य को 320 एकड़ में विकसित किया जाएगा। इसके लिए 15 करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत कर दी गई और टेंडर भी जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही पशुपालन विभाग ने ग्रामीण अभियांत्रकी सेवा को निर्देश दिया है कि एक साल के भीतर काम पूरा कर लिया जाए।

- Install Android App -

पशुपालन विभाग में डिप्टी डायरेक्टर डॉ. आरके शुक्ला ने बताया कि चिकलोद में अभ्यारण्य के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही पठारी परियोजना को तेज गति पूरा किया जा रहा है। इसके बनने के बाद सड़क पर अवारा और बेसहारा गौवंशों को यहां रखा जाएगा।

6 हजार गौवंश रखने की व्यवस्था
चिकलोद अभ्यारण्य में 6 हजार गौवंशों को रखने की व्यवस्था होगी। यहां इनका हर तरीके से ध्यान रखा जाएगा। आधुनिक शेड, पानी की समुचित व्यवस्था, चारा भंडारण केंद्र, अस्पताल, क्वारंटीन जोन और सुरक्षा परिधि को विकसित किया जाएगा।