jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

एमपी में कड़ाके की सर्दी, भोपाल में टूटा 84 साल का रिकॉर्ड

भोपाल। प्रदेश में सर्दी हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है। पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं सता रही हैं। राज्य के हर हिस्से में ठंड का प्रकोप जारी है। भोपाल में सर्दी ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है, 84 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। राजधानी में रविवार (16 नवंबर) को तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

राजगढ़ में सबसे ठंडा शहर
मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, भोपाल, रीवा और जबलपुर संभाग में सर्दी का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। राज्य का सबसे कम तापमान राजगढ़ और शाजापुर के गिरवर में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा शहडोल के कल्याणपुर में 6.2, भोपाल एवं इंदौर में 6.4, उमरिया में 7.3 और रीवा में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

- Install Android App -

पहाड़ों में बर्फबारी, राज्य में सर्द हवाएं
जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी जारी है। बर्फीली हवा की वजह से मध्य प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है। राजस्थान की ओर से आने वाली शीत लहर ठंड को बढ़ा रही हैं। फिलहाल, बारिश कोई आसार नहीं हैं। तमिलनाडु के पास बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया है।

21 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
बालाघाट जिले के मलाजखंड में रविवार को कोल्ड डे रहा. वहीं धार, छतरपुर जिले के नौगांव, दमोह, शिवपुरी, बैतूल, भोपाल, राजगढ़, इंदौर, रीवा, जबलपुर, सीहोर, शाजापुर और शहडोल में शीतलहर का असर देखने को मिला. मौसम विभाग ने 21 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है. भोपाल, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर, सतना, शहडोल, जबलपुर और मैहर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।