jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

मध्य प्रदेश एसआईआर : चुनाव आयोग ने 7 जिलों के कलेक्टरों को लगाई फटकार

भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनाव आयोग के निर्देश पर स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) का काम जारी है। इलेक्शन कमीशन ने रविवार (16 नवंबर) को एसआईआर की प्रक्रिया में धीमी गति के लिए प्रदेश के सात जिलों के कलेक्टरों को फटकार लगाई है। एमपी प्रभारी और डायरेक्टर शुभ्रा सक्सेना और सचिव विनोद कुमार ने कलेक्टर के साथ बैठक की।

- Install Android App -

काम में तेजी लाने के निर्देश
वर्चुअल बैठक में भोपाल, इंदौर, गुना, भिंड, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर जिलों के कलेक्टर्स को फटकार लगाई गई। शहडोल जिले का सबसे कमजोर परफॉर्मेंस रहा। चुनाव आयोग ने SIR के कार्य में धीमी प्रगति को लेकर नाराजगी जताई। इसके साथ कलेक्टरों को टारगेट दिया है कि डिजिटाइजेशन का काम समय पर पूरा किया जाए।

कलेक्टर मैदानी स्तर पर जाकर काम देखें- EC
चुनाव आयोग ने हर दिन 10 फीसदी से अधिक गणना पत्रक के डिजिटलाइजेशन के कार्य का लक्ष्य तय करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही निर्देश दिया है कि कलेक्टर मैदानी स्तर पर जाकर एसआईआर के कार्य की प्रगति देखें। आयोग ने ये भी कहा कि जनजातीय और शहरी के नाम पर काम टाले जा रहे हैं, जो कि ठीक नहीं है। चुनाव अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डिजिटाइजेशन को निर्धारित समय में पूरा किया जाना चाहिए।