jhankar
ब्रेकिंग
कौशल विकास प्रशिक्षण 2026-27 हेतु 12 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन जिला स्तरीय पशुपालक जागरूकता कार्यशाला 29 मई को आधुनिक चारा उत्पादन और ‘गौरस एप’ की मिलेगी जानकारी जल गंगा संवर्धन अभियान: गंगा दशहरा पर अजनाल नदी के तट पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया श्रमदा... बरसात के दौरान सभी पुल पुलियाओं पर बेरिकेड एवं चौकीदार तैनात रहें किसानों को उर्वरक के अग्रिम उठाव के लिये प्रेरित किया जाए गंगा दशहरा के अवसर पर हुआ जल संवाद, जल स्रोत पूजन, श्रमदान एवं निकाली कलश यात्रा हंडिया : ईद पर्व को लेकर थाना हंडिया में गूंजा भाईचारे का संदेश, शांति समिति की बैठक में प्रशासन रहा... आज का राशिफल – 25 मई 2026, सोमवार गंगा दशहरा 2026: मोक्षदायिनी मां गंगा का अवतरण पर्व मध्य प्रदेश का मौसम आज 25 मई 2026, सोमवार MP में नौतपा का कहर शुरू, 4 जिलों में रेड अलर्ट

मध्यप्रदेश न्यूज़ : मुरैना में भ्रष्टाचार का लाइव खुलासा: महापौर के सामने अफसर ने मांगी घूस

भवन निर्माण की अनुमति के नाम पर वसूली का आरोप

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुरैना। जिले में भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ है। एक युवक ने आरोप लगाया कि घर बनाने की अनुमति दिलाने के बदले विभाग के अधिकारियों ने उससे पैसे मांगे। फरियादी का कहना है कि रिश्वत देने के बाद भी उसे स्वीकृति नहीं मिली और उसे बार-बार अतिरिक्त राशि की मांग की जा रही थी।

 

महापौर के सामने ही खुला भ्रष्टाचार का पोल

 

शिकायत पर विश्वास न होने पर युवक ने महापौर शारदा सोलंकी के सामने ही संबंधित अधिकारी को फोन लगाया और मोबाइल को स्पीकर पर रख दिया। कॉल के दौरान अधिकारी ने खुले तौर पर पैसे की बात की और यह भी बताया कि विभाग में कौन-कौन कितना पैसा ले रहा है। बातचीत खत्म होते ही वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

 

- Install Android App -

कई कर्मचारियों पर रिश्वत लेने के आरोप

 

फरियादी युवक ने राजस्व विभाग के RI से लेकर डायवर्ज़न व नामांतरण प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों पर भी पैसे मांगने के आरोप लगाए हैं। किसी ने 10 हजार तो किसी ने 8 हजार रुपए मांगने की बात कही गई है, जबकि सभी कार्य सरकारी शुल्क से अलग बताए जा रहे थे।

 

महापौर ने कार्रवाई के संकेत दिए

 

घटना सामने आने के बाद महापौर शारदा सोलंकी ने कहा कि कर्मचारी के खिलाफ गंभीर शिकायत मिली है और पूरे मामले के तथ्य सबके सामने आ चुके हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषी पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।