jhankar
ब्रेकिंग
कौशल विकास प्रशिक्षण 2026-27 हेतु 12 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन जिला स्तरीय पशुपालक जागरूकता कार्यशाला 29 मई को आधुनिक चारा उत्पादन और ‘गौरस एप’ की मिलेगी जानकारी जल गंगा संवर्धन अभियान: गंगा दशहरा पर अजनाल नदी के तट पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया श्रमदा... बरसात के दौरान सभी पुल पुलियाओं पर बेरिकेड एवं चौकीदार तैनात रहें किसानों को उर्वरक के अग्रिम उठाव के लिये प्रेरित किया जाए गंगा दशहरा के अवसर पर हुआ जल संवाद, जल स्रोत पूजन, श्रमदान एवं निकाली कलश यात्रा हंडिया : ईद पर्व को लेकर थाना हंडिया में गूंजा भाईचारे का संदेश, शांति समिति की बैठक में प्रशासन रहा... आज का राशिफल – 25 मई 2026, सोमवार गंगा दशहरा 2026: मोक्षदायिनी मां गंगा का अवतरण पर्व मध्य प्रदेश का मौसम आज 25 मई 2026, सोमवार MP में नौतपा का कहर शुरू, 4 जिलों में रेड अलर्ट

नर्मदापुरम न्यूज़ : कलेक्टर साहब मेरा वोटर कार्ड बनबा दीजिए

ग्राम आरी की महिला का वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आग्रह

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नर्मदापुरम । मतदाता सूची पुन: निरीक्षण चल रहा है। वही जिले में 20 वर्षो से एक महिला का नाम वोटरलिस्ट में नही है। यह जांच का विषय है। इस मामले मे कलेक्टर महोदय को संज्ञान लेना चाहिये।

 

वोटर लिस्ट मे नाम नही है

 

माखन नगर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम आरी में पिछले 20 वर्षों से एक बड़ी समस्या लगातार बनी हुई है। यहां की बहन-बेटियां और माताएं वोट डालने का अधिकार चाहती हैं, लेकिन वोटर लिस्ट में नाम न जुड़ पाने के कारण हर चुनाव में वे मतदान से वंचित रह जाती हैं।

अधिकारियों की लापरवाही से महिलाएं वोटिंग से वंचित हो रही है।

 

- Install Android App -

मतदान करने मे हो रही असमर्थ

 

स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि वे कई बार आवेदन देने और निवेदन करने के बावजूद वोटर लिस्ट में उनका नाम शामिल नहीं किया जाता। नतीजा यह होता है कि चुनाव के दिन वे मतदान केंद्र तक पहुंच ही नहीं पातीं। यह स्थिति लोकतांत्रिक अधिकारों के सीधे हनन जैसी है।

 

कलेक्टर नर्मदापुरम से हस्तक्षेप की मांग

 

ग्राम आरी के किसान केशव साहू, पंच वार्ड नंबर 18, ने कलेक्टर नर्मदापुरम से विशेष आग्रह किया है कि इस मुद्दे को टीएल (टाइम-लिमिट) बैठक में प्राथमिकता से उठाया जाए। गांव की महिलाओं की यह ख्वाहिश पूरी की जाए कि आने वाले चुनाव में वे भी मतदान कर सकें।

 

20 साल से चला आ रहा इंतजार हो अब खत्म

 

ग्रामीणों का कहना है कि लोकतंत्र तभी मजबूत बनता है, जब हर नागरिक खासकर महिलाएं अपने मतदान अधिकार का उपयोग कर सकें। इसलिए प्रशासन से उम्मीद है कि जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और ग्राम आरी की महिलाएं भी गर्व से वोट डाल पाएंगी।