ब्रेकिंग
Harda: लोहे का धारदार बका लहराते व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार हरदा विद्युत विभाग की लापरवाही जिंदगी की जंग हार गया मासूम, पिता ने भी चार दिन पहले घायल बेटे के सदम... mp Big news: नाबलिक का अश्‍लील वीडियो वायरल होते ही परेशान किशोरी ने लगाई फांसी आज भी लोगों के दिलों में बसता है रेडियो: टेलर मास्टर मनोहर लाल मोराने रोज सुनते हैं 10 घंटे रेडियो... धोखाधड़ी कर गैस एजेंसी का पार्टनर मुशर्रफ बना मालिक, कितिन अग्रवाल की शिकायत पर एसडीओपी ने की जांच, स... Big news MP: कारोबारी के बेटे का अपहरण, मां के हाथों से बेटे को छीनकर भागा बदमाश, बाइक से आए थे दो ब... Wheat Price Today: गेहूं के दामों में हो रही  है लगातार बढ़ौती, जाने आज का भाव | Gehu Rate Today PM-KISAN Yojana: अब AI करेगा किसानों की मदद, जानिए कैसे मिलेगा फायदा! लाडली बहनों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे 3000 रुपये, CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान! Ladli Behna Yojana मध्य प्रदेश: स्टांप पेपर पर सरपंच प्रतिनिधि बनाना पड़ा महंगा, सरपंच को किया पद से बर्खास्त! मध्यप्रद...

Mp News: शारीरिक संबंध न बनाने देने पर महिला की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उमरिया : नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नौसेमर में 13 दिसंबर को कंचन खुली खदान से लगे खेत में एक महिला और एक पुरूष का लगभग नग्न अवस्था में शव पाए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई जो करीब एक सप्ताह पहले हत्या किए गए थे। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम अनिल बैगा है। जानकारी के अनुसार, अनिल बैगा ने ही शिव प्रसाद बैगा और अमरती बाई बैगा की हत्या करने के बाद उनके शवों को खेत में फेंक दिया था।

- Install Android App -

गिरफ्तारी के बाद, आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अमरती बाई बैगा के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो उसने उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने इसका विरोध किया और इसके बाद शिव प्रसाद बैगा भी उससे मिलकर उन्हें बचाने का प्रयास किया। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने दोनों पर एक साथ पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में अनिल बैगा को उसके लालच ने ही फंसा दिया |  हत्या करने के बाद अनिल बैगा अमरती बाई का मोबाइल अपने साथ ले गया था और उसी मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस उस तक पहुंच गई।