ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 22 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे प्रेमी की मौत के बाद उसके दोस्त ने प्रेमिका का किया शोषण! फोटो को एडिट कर वायरल करने की धमकी देकर कि... हरदा: न्यायालय परिसर में न्यायाधीश, अधिवक्ताओं व कर्मचारियों ने किया योग हरदा जिले में “संविधान संवाद यात्रा” का आयोजन 22 से 25 जून तक जिला मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर ग्राम सुखरास में PWD विभाग ने एक किलोमीटर सड़क नहीं बनाई !  बारिश क... हरदा जिला मुख्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ सम्पन्न!  मूंग पंजीयन: आसमान से गिरे खजूर में अटके  गिरदावरी नहीं होने से अटका मूंग पंजीयन!  गुर्जर समाज ने महापौर को सौंपा ज्ञापन,भगवान देव नारायण और माता फ्ना धाय के नाम पर चौराहों का नामकरण ... भगवान की हुई प्राण प्रतिष्ठा मंदिर का हुआ लोकार्पण, धूमधाम से वेदी पर विराजमान हुए भगवान पारसनाथ जी सिवनीमालवा: SDM से न्यायालय ने अवमानना के लिए मांगा स्पष्टीकरण ! एसडीएम सरोज परिहार पर न्यायालय के अ...

Crime News: सैक्स रेकेट सरगना पकड़ाया,आनलाईन जॉब सैलरी डेढ़ लाख का झांसा देकर, लड़कियों को देह व्यापार में झोंका, अश्लील विडियों बनाकर धमकाया

 आनलाईन नौकरी और काम की तलाश में भटक रहे युवाओं को कई बार गलत लोग मिल जाते है। जो उनका शोषण करते हैं| इसमें कई प्रकार से नुकसान उठाना पड़ता है। ऑनलाइन जॉब दिलाने के बहाने लड़कियों को बंधक बनाकर उनके साथ जबरन देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। पाश कालोनी वसंत कुंज का मामला प्रकाश में आया है| जहां लड़कियों को ऑनलाइन जॉब दिलाने के बहाने देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया गया।

लड़कियों को बंधक बनाया!

पुलिस ने मामलें में मुख्य आरोपी को गिरफतार कर लिया है। आरोपी के चंगुल से तीन लड़कियों को छुड़वाया है।जानकारी के अनुसार आरोपी अमित वसंत कुंज के नर्मदा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 404 में पिछले 4 साल से किराये से रहता था। अमित नामी गिरामी सैलून से लड़कियों को बंधक बनाकर उनके साथ जबरन देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है।

- Install Android App -

सोशल मीडिया पर करता था प्रचार

नौकरी के नाम पर लड़कियों को फंसाने के लिए अमित ने सोशल मीडिया पर कई जगह प्रोफाइल भी बना रखी थी और नौकरी के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की तनख्वाह का झांसा देता था। उसके सोशल मीडिया प्रोफाईल से देश के अलग अलग शहरों से लड़कियां उसके झांसे में आ जाती है। जब वह दिल्ली पहुंचती थी तो अमित उन लड़कियों को इसी फ्लैट में लेकर आता था। उन्हे जबरन देह व्यापार के लिए मजबूर करता था। अगर कोई लड़की मना करती थी तो उसका अश्लील फोटो विडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। इस तरह लड़कियां देह व्यापार में फंसती गई।

लड़की ने आपबीती  पुलिस को बताई

पुलिस ने 19 मार्च को एक पीसीआर कॉल वसंत कुंज थाने में मिली कि एक लड़की जो सड़क पर बेतहाशा परेशान थी| पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची| उसके बाद लड़की ने आपबीती जब पुलिस को बताई| उसके बाद वसंत कुंज थाने की पुलिस फ्लैट में छापा मारा|