jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण इंदौर में जहरीली गैस से हादसा: सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत नर्मदापुरम में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी 3 मार्च को आसमान में ग्रहण का साया! इन 5 राशियों पर मंडरा रहा खतरा? खाटूश्याम जी के दरबार में दिखा अनोखा नजारा, पहली बार पंचमेवों से हुआ श्रृंगार होली से पहले घर के दरवाजे पर लगा दे ये 5 पौधे, रातों-रात बदल सकती है आपकी किस्मत Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे CM मोहन यादव ने किया होलिका दहन, प्रदेश में सबसे पहले महाकाल को गुलाल लगाकर किया गया शुरू हरदा में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, वनों की लकड़ी को कहें 'ना', गौकाष्ठ को कहें 'हाँ' हरदा : नरवाई प्रबंधन एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित

Crime News : अच्‍छे नंबर्स से पास करने का लालच देकर शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्‍कर्म केस दर्ज

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दमोह। शिक्षक और शिष्य के बीच बहुत सम्मानजनक संबंध  होता है। मगर आज भी कुछ लोग इस संबंध को गलत साबित कर रहे है। एक शिक्षक ने परीक्षा में अच्छे नंबर देने के बहाने छात्रा के साथ छेड़खानी की। बटियागढ़ अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर में पदस्थ शिक्षक द्वारा एक नाबालिग छात्रा को धमका कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

- Install Android App -

छात्रा द्वारा हटा थाना में आवेदन देकर आरोपित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 में 11 वीं कक्षा में हटा में पदस्थ भौतिक शास्त्र के शिक्षक योगेश राज आर्य ने छात्रा से छेड़खानी की। इसके बाद जब छात्रा कक्षा 12 वी में आई तो उसे प्रक्टिकल में नंबर देकर पास कराने के लिए कोचिंग में बुलाया|  जहां जाने पर छात्रा के साथ शिक्षक ने दुष्कर्म किया और उसे धमकाया कि किसी को बताया तो फेल कर दूंगा। छात्रा ने 12 वी पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी तो शिक्षक उसे पढ़ने के लिए दबाब बनाने लगा। छात्रा ने बीएससी की पढ़ाई की शिक्षक ने कई बार छात्रा को धमका कर उसके साथ गलत काम किया।  छात्रा का विवाह की बात चली तो लड़के पक्ष को छात्रा के अश्लील फोटो भेज दिए। परेशान छात्रा ने शिक्षक के खिलाफ थानें में शिकायत दर्ज कराई। महिला थाना में शिक्षक के विरुद्ध पाक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।