jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

Crime News : आधी रात को बेेटी से प्रेमी को मिलते देख, क्रोधित पिता ने फावडे़ से दोनों की हत्या कर थाने जाकर किया सरेंडर

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बदायूं : उत्तरप्रदेश के शहर बदायूं में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया इसी दौरान युवती के पिता ने दोनो को आपस में मिलते हुए देख लिया क्रोध में आकर प्रेमी प्रेमिका पर फावड़े से वार कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया।
इसके बाद खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। घटना की खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पर भारी पुलिस बल पहुंच गया प्राथमिक जांच कर पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Install Android App -

पूरा मामला बिल्सी थाना क्षेत्र के परौली गांव का है। यहां रहने वाली 20 साल की एक युवती का प्रेम संबंध अपनी जाति के युवक से हो गया था। इनकी देर रात दोनो की मिलने की प्लानिंग थी। इसी के अनुसार युवक जैसे युवती के घर पर पहुंचा था इसी दौरान युवती के पिता ने उन्हे देख लिया दोनो को पकड़कर पिटाई लगा दी। इसके बाद भी उनका गुस्सा शांत नही हुआ तो फावड़े से उन पर वार कर दिया। परिजनों के साथ मिलकर दोनों की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद युवती का पिता खुद ही फावड़ा लेकर थाने पहुंच गया। उसने पूरी घटना वहां उपस्थित पुलिसकर्मियों को बताई। जिसे सुनकर थाने में हड़कंप मच गया।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी डॉ ओपी सिंह ने बताया कि बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम परोली में आज सुबह 4.30 बजे के आसपास एक युवती और युवक की लाश मिलने की सूचना मिली थी। दोनों एक ही जाति से हैं। उनका आपस में प्रेम प्रसंग चल रहा था। उनको मिलते हुए युवती के परिजनों ने देख लिया था। इसके बाद उन्होंने दोनों की हत्या कर दी। युवक के परिजनों  की शिकायत पर मामला दर्ज किया है| वहीं युवती के पिता ने सरेंडर कर दिया है। दोनो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आगे की विधि कार्रवाई की जा रही है।