ब्रेकिंग
Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी हरदा कलेक्टर श्री जैन ने की बड़ी कार्यवाही: खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 18.67 करोड़ रुपए का अर... एक व्यक्ति एक पौधा लक्ष्य लेकर हरदा जिले मैं पौधारोपण किया जाएगा - शांतिकुमार जैसानी हंडिया : ईद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न!  कलेक्टर श्री जैन ने हंडिया बैराज डेम के निर्माण कार्य सहित , सीएम राइज स्कूल व हंडिया तहसील क्षेत्र ... हरदा: पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल 7 जून को हरदा जिले का दौरा करेंगे

Crime News : एक्सिस बैंक में हुई 6 करोड़ की डकैती, 5 डकैत पुलिस ने पकड़े और अन्य 5 फरार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रायगढ़ |  एक्सिस बैंक में हुई लगभग छह करोड़ की डकैती में शामिल डकैतों के पेशेवर होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस गिरोह के सदस्यों द्वारा झारखंड, बिहार व पश्चिम बंगाल में भी लूट तथा डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया|  रायगढ़ एक्सिस बैंक डकैती में झारखंड व बिहार के डकैतों का पेशेवर गिरोह शामिल था।

5 डकेतो को किया गिरफतार

घटना के बाद क्रेटा कार व ट्रक से भाग रहे पांच डकैतों निशांत कुमार उर्फ पंकज कुमार महतो (32) ग्राम खरखरी मधुवन धनबाद झारखण्ड,राकेश गुप्ता (21) बार नकनुष्पा थाना शेरघाटी जिला गया बिहार,अमरजीत कुमार दास निवासी भरारी थाना शेरघाटी जिला गया बिहार (क्रेटा मालिक), उपेन्द्र सिंह (50) निवासी कनौदी थाना गुरुवा गया बिहार तथा राहुल दास ( 28) को झारखंड की सीमा पर स्थित रामानुजगंज में गिरफ्तार कर लिया है।  डकैतों के पास से पुलिस ने घटना में क्रेटा क्रमांक जेएच 01पीई 8641, ट्रक क्रमांक ओडी 09बी 3677 के साथ डकैती का 4 करोड़ 18 लाख 46 हजार 435 रुपये नकद व सोने के आभूषणों के 72 नग छोटे पैकेट एवं छह नग बड़े पैकेट बरामद कर लिया है। इनके पास से तीन देशी पिस्टल व चार कट्टा बरामद किया गया है।

यह 5 डकैत अभी  भी है फरार

डकैती की घटना में शामिल पांच आरोपित नीलेश रविदास (26) निवासी बनाठी शेरघाटी वर्तमान निवास रांची, सुनील पासवान ( 35) बनाठी शेरघाटी वर्तमान निवास रांची, अमित रविदास (40) बंगाली बिगहा थाना चंदौली गया बिहार,पवन कुमार (26)बेलागंज गया बिहार, विष्णु पासवान (45) टेकारी गया बिहार फरार है।
पुलिस ने  की  नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच

- Install Android App -

घटना के बाद ये सभी सारंगढ़ भाग गए थे। वहां से इन सभी के ओडिशा के रास्ते भागने की संभावना पर पुलिस की अलग-अलग टीमों को रवाना किया गया है। मंगलवार सुबह रायगढ़ के घरघोड़ा रोड स्थित एक्सिस बैंक में लगभग छह करोड़ की डकैती के बाद प्रदेश के सभी जिलों में नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को झारखंड नंबर का एक संदिग्ध क्रेटा नजर आया था। डकैतों द्वारा उपयोग की गई मोटरसाइकिल के लावारिश हाल में मिलने के बाद पुलिस को महत्वपूर्ण इनपुट मिले थे।इसी आधार पर क्रेटा की तलाश की जा रही थी।
वाहन तलाशी में माल सहित पकड़ाए डकैत
बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डा लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में रामानुजगंज थाना प्रभारी संतलाल आयाम के साथ उप निरीक्षक बीएन शर्मा, अजय साहू, प्रधान आरक्षक नारायण तिवारी, प्रधान आरक्षक अतुल दुबे, आरक्षक अजय यादव, निकेश सिंह, रुपेश गुप्ता के साथ जांच की जा रही थी। उसी दौरान क्रेटा वाहन क्रमांक जेएच 01 एफ ई 8641 के रामानुजगंज की ओर जाने की पुख्ता सूचना मिली।रामानुजगंज के फारेस्ट बेरियर में उसी समय क्रेटा वाहन पहुंच गई। इसमें राकेश गुप्ता निवासी बार नकनुष्पा थाना शेरघाटी गया नाम निशांत कुमार उर्फ पंकज कुमार महतो खरखरी मधुवन धनबाद झारखण्ड सवार थे। क्रेटा की तलाशी के दौरान नकदी से भरा बैग मिला। उसी समय एक डकैत के पास फोन आया। यह फोन पुलिस के कब्जे में था। सामने वाले ने भी रामानुजगंज पहुंच जाने की जानकारी दी। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ट्रक को भी पकड़ लिया। इसमें चालक उपेन्द्र सिंह निवासी कनौदी थाना गुरुवा के अलावा अमरजीत कुमार दास निवासी भरारी थाना शेरघाटी गया बिहार एवं राहुल दास मिले। ट्रक के केबिन व डाले में डकैतों ने नकदी व जेवरातों से भरे बैग को रखा था।रात में ही बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डा लाल उमेद सिंह के साथ पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंच गए थे। सूचना पर बुधवार भोर में रायगढ़ एसपी सदानंद कुमार के साथ अन्य अधिकारी भी पहुंचे। रामानुजगंज थाने में प्रारंभिक पूछताछ के बाद सभी को रायगढ़ ले जाया गया है। रायगढ़ में ही इस पूरे मामले का रहस्योद्घाटन किया जाएगा। डकैतों को 24 घण्टे के भीतर पकड़ने की सफलतम कार्रवाई में बलरामपुर एसपी डा लाल उमेद सिंह की सक्रियता काम आई।

डकैती से दो दिन पहले डकैत पहुंचे 

रायगढ़ एक्सिस बैंक में डकैती की इस घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था। घटना से दो दिन पहले ही चार डकैत कार से रायगढ़ पहुंच गए थे। इन सभी ने बैंक की रेकी भी की थी। पुलिस के अनुसार डकैत अमरजीत के क्रेटा से राकेश, निशांत उर्फ पंकज, अमरजीत, सुनील पासवान 17 सितंबर 2023 की सुबह शेरघाटी से निकलकर अगले दिन 18 सितंबर 2023 की भोर में रायगढ़ पहुंच गए थे।