jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

Crime News : पश्चिम बंगाल में आतंक का कहर चोरी का आरोप लगाकर, 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर पीटा गया

पश्चिम बंगाल | मणिपुर के बाद अब पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर पीटने का आरोप लगा है. उन महिलाओं पर चोरी का आरोप लगाकर पीटा गया है| बंगाल भाजपा के केंद्रीय सह प्रभारी अमित मालवीय ने पूरी घटना को लेकर ट्वीट किया है और ममता बनर्जी की सरकार को आड़े हाथ लिया है.|भाजपा की सांसद लॉकेट चटर्जी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया है.

भाजपा नेता का आरोप है कि यह सनसनीखेज घटना मालदा के बामनगोला थाने के पाकुआहाट में हुई. यहां हर मंगलवार हाट लगती है|बाजार में पॉकेटमारी करने के संदेह में दो महिलाओं को पकड़ा गया और पिटाई शुरू हो गई. अमित माललीय द्वारा पोस्ट किये गये वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पिटाई चल रही है. किसी के हाथ में जूते हैं. कोई मुठ्ठी से बाल खींच रहा है. कुछ लोग दूर से चिल्ला रहे हैं, “अब और मत मारो. ”

- Install Android App -

बीजेपी के केंद्रीय सह प्रभारी अमित मालवीय ने ट्वीट किया, “पश्चिम बंगाल में आतंक का कहर जारी है. मालदा के बामनगोला पुलिस स्टेशन के पाकुआ हाट इलाके में दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र किया गया, प्रताड़ित किया गया और बेरहमी से पीटा गया, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी रही.” उन्होंने कहा कि यह खौफनाक घटना 19 जुलाई की सुबह घटी. महिला सामाजिक रूप से हाशिए पर रहने वाले समुदाय से थी और एक उन्मादी भीड़ उसके खून के लिए तरस रही थी. यह एक ऐसी त्रासदी की ओर ले जा रहा था|

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस की चुप्पी से लेकर टीएमएसी तक खरी—खोटी सुनाई है।  बंगाल में दो महिलाओं को वस्त्रहीन करने के मामले में स्मृति ने गंभीर सवाल उठाए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस मामले में सत्तारूढ़ टीएमसी सरकार ने कोई बयान दिया और न ही कांग्रेस ने कोई सवाल उठाया। क्योंकि उसको टीएमसी के साथ गठबंधन का लालच है. उन्होंने राजस्थान के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का जिक्र करते हुए कहा कि आपके मंत्री खुद यह बात कह रहे हैं कि