मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसमें अज्ञात कॉलर ने यह भी कहा है कि वह मुंबई के जेजे हॉस्पिटल को बम से उड़ा देगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस रुम में एक अज्ञात कालर ने फोन कर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही अज्ञात आरोपी ने फोन पर मुंबई के जेजे हास्पिटल को भी बम से उड़ा दूंगा कहा। इसके बाद मुंबई पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और अज्ञात कालर की खोज में जुट गई । पुलिस ने अपने खुफिया तंत्र और सायबर सेल की मदद से काल की खोज में जुटी की किस लोकेशन से काल आया। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सायन इलाके से कामरान खान नामक व्यक्ति को पकडा है। आजाद पार्क पुलिस स्टेशन में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है | अब मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। ऐसा पहली बार नही हुआ है | कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी मिली हो इससे पूर्व भी कई बार ऐसी धमकियां मिली है। 5 जुलाई को गोरखपुर से पीएम मोदी ओर सीएम योगी को जान से मारने की धमकी मिली थी।
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर...
नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स...
निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ...
आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित
नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका
खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक
फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित
विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान,
नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
