jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, कहा - अफसरों और CM की भी हो निगरानी MP में बारिश का कहर: नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान

Crime News : बीमा कंपनी के मैनेजर के घर का ताला तोड़कर, नकद और जेवरात ले उड़े चोर

मकड़ई एक्सप्रेस, जबलपुर। निजी इंश्योरेंस कंपनी के एसिस्टेंट मैनेजर के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकद और जेवरात पार कर दिए। कोतवाली पुलिस ने बताया कि वसुंधरा कालोनी निवासी पवन कुमार साहू निजी इंश्योरेंस कंपनी में एसिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनके माता-पिता सरस्वती कॉलोनी में रहते हैं। मां के स्वास्थ्य की दिक्कतों के कारण, घर में  उन्होंने ताला लगाया और परिवार सहित माता के घर चले गए थे। लौटते समय, उन्होंने देखा कि इंटरलॉक टूटा हुआ था। सीसीटीवी के तार कटे हुए थे। घर के अंदर से 50 हजार रुपये के नकद सहित, चांदी की तीन जोड़ी पायलें, 10 जोड़ी बिछिए, एक कैमरा, और दो पुराने मोबाइल फोन गायब थे|अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कराया|