jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Crime News : 4 माह पहले की शादी, दूसरी लड़की के चक्कर में पत्नि का गला दबाया हुई मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बिलासपुर। जिले के तोरवा मे मुर्राभाठा में सोमवार को ग्रामीणों को एक महिला की लाश कचरे के ढेर में नजर आई तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम ने शव के बारे में आस पास पूछताछ कर महिला की पहचान लेकर स्वजन की उपस्थिति में पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम रिर्पोट से पता चला किं गला दबाने से मौत हुई हैं। पुलिस सक्रिय हुई सबसे पहले महिला के पति अदित से पूछताछ की उसने बताया कि वह एक दूसरी अन्य लड़की को घर लेकर आया इसी को लेकर हम पति पत्नि में विवाद हो गया था। इसी दौरान पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी।पुलिस ने पूछताछ उपरांत अदित को कोर्ट में पेश किया।

- Install Android App -

रेल्वे क्षेत्र में एक मोहल्ले में रहने वाली पूनम खान उर्फ मुस्कान अपनी मां के साथ रहती थी। वह कबाड़ बीनने का काम करती थी। इस इसी दौरान उसकी दोस्ती अदित के साथ हो गई। चार महीने पहले विवाह के बाद पूनम अपनी मां को छोड़कर पति अदित के पास आकर रहने लगी। यहां आने के बाद पूनम को पता चला कि अदित का अन्य युवतियों से भी संपर्क है। इसी बात को लेकर अदित और पूनम का विवाद होने लगा। चार दिन पहले सोमवार की रात अदित एक लड़की को लेकर घर आया था।इसे पूनम ने देख लिया। दूसरी लड़की को घर लाने का विरोध करते हुए पूनम ने विवाद करना शुरू कर दिया। विवाद के बीच अदित ने पूनम की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने पत्नी की लाश कंबल में लपेटकर मुर्राभाठा के पास कचरे के ढेर में फेंक दिया।पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तारी से बचने  नाटक करता रहा तोरवा थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि आरोपित युवक शातिर किस्म का है। वह नशा करके रेलवे स्टेशन के पास घूमते रहता था।