मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर। जिले के पनागर थाना क्षेत्र के ग्राम जलगांव में एक 8वर्षीय बालिका शव तालाब में तैरता नजर आया सूचना मिलने पर ग्रामीण तालाब की ओर भागे जहां पर 8वर्ष की बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी जिसका शव तालाब में तैरता मिला था।
नाराज लोगो ने शराब की दुकान आग लगा दी
इधर खबर की जानकारी बालिका के परिजन को मिली वह सब भी तालाब पर पहुंचे बालिका के शव को देख आक्रोशित हुए। वहीं तालाब के पास शराब की दुकान में आग लगा दी। आगजनी की घटना पर वहां पर अफरा तफरी मच गई। मामले से नाराज लोगो ने शराब की दुकान में तोड़फोड़ भी की। इधर आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीं।काफी समझाइश के बाद मामला शंात हुआ। पुलिस बालिका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
शौच के लिए गई बालिका नही लौटी
बालिका से दुष्कर्म कर उतारा मौत के घाट
मिली जानकारी के अनुसार बालिका मंगलवार की देर शाम को शौच के लिए गई हुई थी। काफी समय बीतने के बाद जब वह घर नही लौटी तो परिजन परेशान होकर उसे खोजने निकले तो उन्हे तालाब में शव तैरता नजर आया। स्वजनों ने अंदाजा लगाया कि यह हरकत जरुरी किसी व्यक्ति ने शराब पीकर नशे में बालिका के साथ दुष्कर्म कर मार डाला है।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)