jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

Crime news Indore: IPL में आनलाइन सट्टा लगाते 3 सटोरियों को पुलिस ने पकड़ा ,आरोपियों से 7मोबाईल, लेपटाप नगद और करोड़ो के लेन देन की डायरी बरामद की

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। शहर और उसके आस पास के क्षेत्रों में अपाधिक गतिविधियां तेज होती जा रही है। अब अपराध भी हाईटेक हो रहे है। विगत दिनों पुलिस ने सुदामा नगर से सट्टा का मामला पकड़ा था। आज भी अपराध शाखा ने सट्टे के अड्डे पर छापा मारकर 3 सटोरियों को पकड़ा है।

आनलाइन आईडी बनाकर लगा रहे बेटिंग

- Install Android App -

पुलिस ने तीन सटोरियों को पकड़ा है। आरोपित आनलाइन सट्टा लगा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपित अनिल वाधवानी कुंजवन कालोनी केशरबाग रोड़, पवन महाजन मानवता नगर और शुभम मुनावत बापिया थाना महिदपुर है। पुलिस ने आरोपितों से 7 मोबाइल एक लेपटाप,कैश और करोड़ों का हिसाब बरामद किया है। आरोपित आनलाइन आइडी बनाकर सट्टा लगा रहे थे।

पिछले 7 दिनों में पकड़ाऐ कई सटोरिए

करीब सात दिनों में पुलिस व क्राइम ब्रांच ने कई छापामार कार्रवाई करते हुए आईपीएल क्रिकेट मैचों के सट्टे पकड़े हैं। शहर के एक होटल में आनलाइन सट्टा लगा रहे मुरैना के तीन सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया था। दो दिन पहले ही पुलिस ने सुदामा नगर के मकान से आरोपितों को पकड़ा था।