jhankar
ब्रेकिंग
एमपी के 10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचे फसल बीमा के 1460 करोड़ रुपये हंडिया : मां नर्मदा की नगरी में प्लास्टिक की 'नो एंट्री', सीईओ अंजली जोसेफ खुद उतरीं मैदान में... अब... नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गए आरोप भाजपा की सुनियोजित साजिश, निष्पक्ष जांच तक कांग्रेस करेगी परिषद बैठको... एमपी में खुलेंगे 45 नए नर्सिंग कॉलेज, मिलेंगी 30 हजार सीटें: मान्यता प्रक्रिया शुरू हरदा के सनफ्लावर स्कूल में दस्तावेजों का खेल! मार्कशीट में फेल, टीसी में पास; डीईओ से जांच की मांग नरसिंहपुर हादसा: हाईवे किनारे सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को हाईवा ने कुचला, सभी की मौत भोपाल में मंत्री परिषद की बैठक: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता को मंजूरी, इस्लामनगर में लिया ऐति... नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान  वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत 36 घंटे में रहटगांव पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृत 13 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Big News Mp: परिवार को बंधक बनाकर मारपीट लूट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने भेजा जेल

बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाया मारपीट कर लूट के प्रयास किए परिवार को डराने धमकाने के दौरान उन्होने पिस्टल से गोलियां भी चलाई।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर : प्रदेश में अपराध निरतंर बढ़ते जा रहे है।अपराधियों में पुलिस के प्रति खौफ नही है क्योकि हर अपराधी को कहीं न कहीं राजनैतिक संरक्षण मिलता है तो वह खुद को सुरक्षित समझता है। इसलिए उसे पुलिस प्रशासन का बिलकुल खौफ नही है। ऐसे की कुछ बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर मारपीट लूट की जिन्हे पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों को गिरफतार किया है।

क्या है पूरा मामला –

- Install Android App -

गोला का मंदिर क्षेत्र के संतोष त्यागी का जानी राजावत से 10 लाख रुपये का लेन देन था। इसी को लेकर इनका पहले से विवाद चल रहा था। दो दिन पूर्व जानी राजावत अपने साथियों के साथ रात 3 बजे संतोष के घर में घुस गया और पूरे परिवार के साथ गाली गलौच कर मारपीट की और बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसने डराते धमकाते हुए पिस्टल से गोलियंा भी चलाई। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने रात में ही आरोपियों के विरुद्ध बलवा सहित अन्य जमानती धाराओ में मामला दर्ज किया। बाद में मामला संगीन होता देख गैर जमानती धाराएं बढ़ाई गई।

आरोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया –

बताया जा रहा है कि इन लोगो पर पहले भी बलवा, मारपीट और गोलीबारी की धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई थी। बुधवार को  आरोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि मामले को कमजोर करने के लिए एक राजनेता का भी फोन पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा था।पुलिस इस मामले में बुधवार को अशोक राजावत, आशीष तोमर, निशांत यादव, अखिल परमार, आदित्य जैन, अभिषेक राजावत को गिरफ्तार कर लिया। जबकि जानी उर्फ हरिओम, टुल्ली और कान्हा पंडित अभी फरार हैं।