jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

नर्मदा नदी में दिखा मगरमच्छ, मचा हड़कंप

ओंकारेश्वर। भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के ठीक सामने रविवार दोपहर को नर्मदा नदी में मगरमच्छ दिखाई देने से स्थानीय श्रद्धालु एवं पर्यटक दहशत में आ गए। नदी में नौकायान कर रहे कुछ श्रद्धालुओं ने अपने मोबाइल से इस दुर्लभ जीव का वीडियो कैद किया, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।

प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और नदी में अचानक प्रवेश न करने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, ओंकारेश्वर बांध के गेट बरसात के मौसम में खुले थे, जिसके कारण मगरमच्छ और उसके छोटे बच्चे बांध के जलाशय से नर्मदा नदी में आ गए।

विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे-जैसे मौसम ठंडा होता है, मगरमच्छ धूप लेने के लिए ऊपरी सतह पर आते हैं और कभी-कभी झरनों या पानी गिरने वाले स्थानों पर मछली का शिकार करने भी पहुंच जाते हैं। हालांकि, यह जानवर आमतौर पर सीधे इंसानों पर हमला नहीं करता, लेकिन पानी में किसी भी अप्रत्याशित घटना की संभावना बनी रहती है।

- Install Android App -

स्थानीय समाजसेवी प्रदीप ठाकुर और पंडित नवल किशोर शर्मा ने प्रशासन से अपील की है कि इस मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे ओंकारेश्वर बांध के जलाशय में पुनः छोड़ा जाए, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित रूप से नर्मदा स्नान कर सकें।

विशेषकर दीपावली और अमावस्या जैसे पावन अवसरों पर नर्मदा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन की सतर्कता और लोगों की सुरक्षा के उपाय अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाते हैं।

प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे नदी में स्नान करते समय सावधानी बरतें, बच्चों और बुजुर्गों की विशेष देखभाल करें, और किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।