jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के हित में एक बड़ा फैसला :‘कवच’ बनी मध्यप्रदेश सरकार, फिर खुला संस्थागत ऋण का रास्ता उल्लासः एक अभिनव पहल” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली

धार : भोजशाला में पूजा और नमाज एक साथ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

धार। मध्य प्रदेश के धार जिला स्थित भोजशाला में बसंत पंचमी के मौके पर पूजा और नमाज दोनों हुई। 23 जनवरी को सूर्योदय होते ही यहां पूजा शुरू हुई। इस पूजा में शामिल होने के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। वहीं, दोपहर 1 बजे से मुस्लिम पक्ष ने नमाज अदा करनी भी शुरू की। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स और प्रशासन मौके पर तैनात रहा।

भोजशाला पहुंची विशाल शोभायात्रा

23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के मौके पर भोजशाला में मां वाग्देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं, दोपहर करीब 12 बजे विशाल शोभायात्रा भोजशाला पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और दर्शन के लिए लंबी कतार लगाई।

सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था

- Install Android App -

भोजशाला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।

इंदौर संभागायुक्त और ग्रामीण रेंज आईजी भी भोजशाला में मौजूद हैं और पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।

भोजशाला में पूजा और नमाज के लिए प्रशासन ने चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की हुई है।

दर्शन के दौरान एक व्यक्ति का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया, जिसे समय रहते स्वास्थ्यकर्मीयों द्वारा स्ट्रेचर से भोजशाला के बाहर लाया गया।

वहीं, भीड़ के बीच से उसे एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया. इसके बाद एंबुलेंस की मदद से स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।