jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

सोना-चांदी ने रचा इतिहास, सोना 1.59 लाख एवं चांदी 3,33,300 के पार

नई दिल्ली। सोने और चांदी के भावों में शुक्रवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। घरेलू और वैश्विक दोनों ही बाजारों में कीमती धातुओं ने नए रिकॉर्ड बना दिए। निवेशकों की मजबूत खरीदारी और अंतरराष्ट्रीय संकेतों के चलते सोना-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंच गए। घरेलू वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट ने तेज शुरुआत की। यह 2,548 रुपये की बढ़त के साथ 1,58,889 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,56,341 रुपये था। कारोबार के दौरान सोने का वायदा भाव 1,59,226 रुपये के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया।

- Install Android App -

इस समय यह करीब 2,159 रुपये की तेजी के साथ 1,58,500 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। दिन के दौरान इसका निचला स्तर 1,57,500 रुपये रहा। चांदी के वायदा भावों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 6,044 रुपये की बढ़त के साथ 3,33,333 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 3,27,289 रुपये था। कारोबार के दौरान चांदी ने 3,39,927 रुपये प्रति किलो का नया रिकॉर्ड बनाया। खबर लिखे जाने के समय यह करीब 9,611 रुपये की तेजी के साथ 3,36,900 रुपये के भाव पर कारोबार कर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोना-चांदी ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। कॉमेक्स पर सोना 4,836.20 डॉलर प्रति औंस पर खुला और कारोबार के दौरान 4,970 डॉलर प्रति औंस के सर्वोच्च स्तर तक पहुंच गया। वहीं चांदी के वायदा भाव 96.32 डॉलर प्रति औंस पर खुले और दिन के दौरान 99.20 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर को छू लिया। मजबूत वैश्विक मांग और सुरक्षित निवेश की बढ़ती प्रवृत्ति से कीमती धातुओं में यह ऐतिहासिक तेजी देखने को मिल रही है।