jhankar
ब्रेकिंग
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने टिमरनी फटाका बाजार का किया निरीक्षण दीपावली की खुशियों के बीच टूटा दुखों का पहाड़, नहर में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजे हरदा में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 450 ग्राम गांजा जब्त दीपावली के बाद सोना-चांदी के भाव में मामूली गिरावट के आसार, हरदा के सराफा बाजार में धनतेरस पर उमड़ी ... आज के खास त्योहार छोटी दिवाली / नरक चतुर्दशी / काली चौदस मनाई जायेगी जबलपुर में धनतेरस की रात भीषण अग्निकांड, 50 से ज्यादा परिवारों के आशियाने जलकर खाक धनतेरस पर डबरा-पिछोर रोड पर दर्दनाक हादसा, ओवरलोड रेत ट्रॉली ने चाचा-भतीजे को कुचला, दोनों की मौत नर्मदापुरम में कलयुगी बेटे की हैवानियत, गर्भवती पत्नी के विवाद में मां और सौतेले पिता को उतारा मौत क... हरदा में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Mp News: एमपी में फिर दलित को जमकर पीटा, 3 आरोपियों पर केस दर्ज

दतिया : मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार में भी दबंगों के हाैसले बुलंद हैं। फिर कुछ लोगो ने जमीन विवाद में एक दलित को उसके खेत में जाकर मारपीट की। मारपीट का विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन आराेपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

- Install Android App -

दलित ने प्लाट खरीदा, दबंग निर्माण कार्य करने नही दे रहे। दरअसल मामला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के क्लापुरम का है। बताया जा रहा है कि पीड़ित मुकेश अहिरवार क्लापुरम में कई साल पहले एक प्लॉट खरीदा था। उसने प्लॉट पर कुछ निर्माण भी कर लिया था। आज जब पीड़ित अपने प्लॉट पर काम कर रहा था तो पास ही रहने वाले देवेंद्र यादव अपने भाई और साथियों को लेकर आया और प्लॉट को अपना बताते हुए विवाद करने लगा।

पीड़ित ने जब उसकी बात का विरोध किया तो दबंगों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी और निर्माणाधीन बॉउंड्री तोड़फोड़ की. इस मामले में पीड़ित थाने पहुंचकर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

इनका कहना है।

आरोपियों के खिलाफ एसटी-एससी धाराओं तहत केस दर्ज किया गया है वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
एसडीओपी प्रियंका मिश्रा