jhankar
ब्रेकिंग
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने टिमरनी फटाका बाजार का किया निरीक्षण दीपावली की खुशियों के बीच टूटा दुखों का पहाड़, नहर में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजे हरदा में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 450 ग्राम गांजा जब्त दीपावली के बाद सोना-चांदी के भाव में मामूली गिरावट के आसार, हरदा के सराफा बाजार में धनतेरस पर उमड़ी ... आज के खास त्योहार छोटी दिवाली / नरक चतुर्दशी / काली चौदस मनाई जायेगी जबलपुर में धनतेरस की रात भीषण अग्निकांड, 50 से ज्यादा परिवारों के आशियाने जलकर खाक धनतेरस पर डबरा-पिछोर रोड पर दर्दनाक हादसा, ओवरलोड रेत ट्रॉली ने चाचा-भतीजे को कुचला, दोनों की मौत नर्मदापुरम में कलयुगी बेटे की हैवानियत, गर्भवती पत्नी के विवाद में मां और सौतेले पिता को उतारा मौत क... हरदा में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Harda News: राज्यपाल श्री पटेल 21 जनवरी को आयेगे हरदा

हरदा : मध्यप्रदेश के राज्यपाल महोदय श्री मंगुभाई पटेल का आगामी 21 जनवरी को हरदा जिले के रहटगांव एवं बड़वानी में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान श्री पटेल विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में ग्राम बड़वानी में शामिल होंगे। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने इस कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। जारी आदेश अनुसार सम्पूर्ण कार्यक्रम के लिये कानून व्यवस्था तथा सभी नोडल अधिकारियों से समन्वय का दायित्व अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को दायित्व सौंपा गया है। सम्पूर्ण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसडीएम टिमरनी श्री आशीष खरे रहेंगे। एसडीएम खिरकिया श्री अशोक डेहरिया को अतिथियों के कारकेट के लिये वाहन व्यवस्था और स्टेज कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है।

- Install Android App -

टिमरनी की जनपद सीईओ सुश्री चेतना पाटिल को मंच से हितलाभ वितरण तथा हितग्राहियों के चिन्हांकन के साथ-साथ राज्यपाल महोदय के लिये जानकारी का फोल्डर तैयार करने का दायित्व सौंपा गया है। जारी आदेश अनुसार हेलीकॉप्टर के पायलेट और क्रू मेम्बर की व्यवस्था का दायित्व जिला आबकारी अधिकारी श्री रितेश लाल को सौंपा गया है। कार्यक्रम स्थल पर शुद्ध पेयजल व्यवस्था का दायित्व कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री पवनसुत गुप्ता को दिया गया है। कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने व सिकल सेल एनिमिया के मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण का दायित्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह व सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा को सौंपा गया है।

कार्यक्रम स्थल पर फायर ब्रिगेड, साफ-सफाई व बैठक व्यवस्था का दायित्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी टिमरनी व परियोजना अधिकारी शहरी विकास प्राधिकरण को सौंपा गया है। हेलीपेड तैयार करने व बेरिकेटिंग व्यवस्था का दायित्व पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री श्री सुभाष पाटिल को सौंपा गया है। मंच संचालन का दायित्व श्री आशीष साकल्ले को सौंपा गया है। कार्यक्रम स्थल पर विभागीय प्रदर्शनी लगाने के लिये सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिये गये है।