jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

डिलीवरी बॉय पर हमला, मारपीट कर 3 LPG सिलेंडर लूटे

मुरैना। मिडिल ईस्ट में जब से तनातनी शुरू हुई थी तभी से ही दुनिया भर में तेल-गैस का संकट मंडराने लगा था। इसके असर भारत में भी देखने मिला। हालांकि प्रशासन हमेशा दावा करता रहा है कि एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। इसी बीच एक हैरान कर देने वाली घटना मध्य प्रदेश के मुरैना से सामने आई है। यहां पर एलपीजी सिलेंडरों की होम डिलीवरी करने वाले वाहन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

सिंलेडर से कर दिया हमला

- Install Android App -

इतना ही नहीं डिलीवरी बॉय के सिर पर सिंलेडर से हमला कर उसे घायल भी कर दिया। इसके बाद भीड़ में आए लोग तीन एलपीजी सिलेंडर लेकर भाग गए। हैरानी की बीत तो ये है कि एजेंसी की मालिक और कर्मचारी ने देश शाम तक इसकी शिकायत पुलिस में नहीं की। यह घटना फाटक बाहर क्षेत्र में जेएस गार्डन के पास रविवार की सुबह हुई।

15-20 लोगों ने गाड़ी रुकवाई

मां बृजेश्वरी इंडेन गैस एजेंसी का कर्मचारी लालाराम सिलिंडर की होम डिलीवरी करने के लिए मिनी लोडिंग वाहन से जा रहा था। बकौल लालाराम जेएस गार्डन के पास बाइकों से आए 15-20 लोगों ने गाड़ी रुकवाई। इसके बाद जबरन सिलेंडर मांगने लगे। मना करने पर डिलीवरी बॉय के सिर पर सिलेंडर पटक दिया, जिससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा। इसके बाद तीन-चार लोग गाड़ी में चढ़कर भरे हुए सिलेंडर लेकर भाग गए।