ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय सेना के शौर्य और वीरता के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा, हंडिया : सिनर्जी संस्थान के तत्वावधान में आयोजित की गई स्टेकहोल्डर बैठक: युवाओं ने रखे अपने विचार सिराली: आदिवासी किसान ने अनाज व्यापारी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, मंडी सचिव से की शिकायत, जाने गेहूं... शूटिंग सिखाने के बहाने मोहसिन हिन्दू लड़कियों से करता था गंदी हरकत: पुलिस को मोहसिन के मोबाइल में मि... Big breaking news: टिमरनी: करताना पुलिस ने पांच रेत माफियाओं को गिरफ्तार किया, भेजा जेल, दो ट्रेक्टर... मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव... भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल पत्नि की बेवफाई से दुखी पति ने खाया जहर:  जिम जाने के बहाने मकसूद खान से मिलती थी। मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने हरदा में कैथ लैब का किया शुभारंभ

हरदा / प्रदेश के उप मुख्यमंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार शाम को हरदा शहर के एक BHRC ग्रुप के प्राइवेट बघेल हॉस्पिटल में ‘कैथ लैब’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है।

- Install Android App -

उन्होंने कहा कि पहले गंभीर बीमारियों के इलाज के अभाव में गरीब परिवार के सदस्य बहुत परेशान होते थे। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार के सदस्य प्राइवेट अस्पतालों में अपने गंभीर रोगों का उपचार नहीं करवा पाते थे।

जब से सरकार ने आयुष्मान भारत योजना प्रारंभ की है तब से गरीब परिवार के सदस्यों को एक वर्ष में 5 लाख रुपए तक के निशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध हो गई है। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को गुड़ी पड़वा एवं नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में मध्य प्रदेश में नए-नए मेडिकल कॉलेज प्रारंभ हुए हैं जिससे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी हुई है।