jhankar
ब्रेकिंग
1 मई से महंगाई डायन का झटका मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, हरदा में पारा 39 डिग्री के पार लगातार तीसरी बार नीरू राठी को मिली कमान, माहेश्वरी महिला मंडल की नई टीम घोषित मौत के मुंह में भी नहीं छोड़ा बेटे का साथ, 15 घंटे बाद भी सीने से लिपटी मिली माँ आज का राशिफल अपडेट: 1 मई 2026 होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला पाकिस्तान का तेल टैंकर 'खैरपुर', बढ़ा कूटनीतिक चर्चाओं का दौर जबलपुर बरगी हादसा: रस्सियों और गैस कटर से क्रूज निकालने की जद्दोजहद जारी ग्वालियर में बीच सड़क 'तीन तलाक' मामला: पति पर FIR, कानून के तहत कार्रवाई शुरू Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : घंटी तो बजेगी पर अब आवाज में वो अपनापन नहीं होगा — प्रधान पाठक जीआर चौरसिया को नम आंखों से ...

देवास : अंधेकत्ल का पर्दाफाश; पत्नी निकली हत्याकांड की मास्टरमाइंड, प्रेमी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

देवास। देवास जिले में सामने आए एक सनसनीखेज अंधेकत्ल मामले का देवास पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या कर उसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की साजिश रची थी।
क्या है पूरा मामला

दिनांक 08-09 जनवरी 2026 की दरमियानी रात थाना सिविल लाइन को सूचना मिली कि नौशराबाद बायपास पशु हाट के पास उज्जैन–देवास बायपास मेन रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान राकेश मालवीय (42 वर्ष) निवासी सांईनाथ कॉलोनी, देवास के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट आने के बाद हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

- Install Android App -

CCTV बना सबसे बड़ा गवाह
पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोत के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की। फुटेज में आरोपियों द्वारा वारदात के बाद भागते हुए दृश्य कैद मिले, जिससे पूरे घटनाक्रम की परतें खुलती चली गईं।

प्रेम प्रसंग और बीमा क्लेम बना हत्या की वजह
जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी और आरोपी देवेन्द्र यादव इंदौर में एक क्लेम एक्सपर्ट वकील के यहां साथ काम करते थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। इसी दौरान मृतक को रास्ते से हटाकर एक्सीडेंट दिखाकर बीमा क्लेम हासिल करने की साजिश रची गई। योजना के तहत पत्नी ने पति को बीयर में नींद की गोली मिलाकर पिला दी। उसके बाद आरोपी देवेन्द्र और संजय उर्फ संजू ने घर में घुसकर ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाली ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी।

एक्सीडेंट दिखाने की कोशिश
हत्या के बाद शव को मोटरसाइकिल के साथ उज्जैन–देवास बायपास रोड पर फेंक दिया गया और बाइक में तोड़फोड़ कर घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया। लेकिन CCTV और तकनीकी साक्ष्यों ने आरोपियों की साजिश नाकाम कर दी।