jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल अपडेट: 1 मई 2026 होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला पाकिस्तान का तेल टैंकर 'खैरपुर', बढ़ा कूटनीतिक चर्चाओं का दौर जबलपुर बरगी हादसा: रस्सियों और गैस कटर से क्रूज निकालने की जद्दोजहद जारी ग्वालियर में बीच सड़क 'तीन तलाक' मामला: पति पर FIR, कानून के तहत कार्रवाई शुरू Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : घंटी तो बजेगी पर अब आवाज में वो अपनापन नहीं होगा — प्रधान पाठक जीआर चौरसिया को नम आंखों से ... हंडिया : हंडिया में खुला “युवालय सेंटर”, अब गांव के युवाओं को गांव में ही मिलेगा भविष्य गढ़ने का मंच... जबलपुर: नर्मदा नदी में पलट गया सैलानियों से भरा क्रूज, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी टीकमगढ़, मुरैना, निवाड़ी में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा

इंदौर : चाइनीज मांझे के खिलाफ तिलक नगर पुलिस सख्त, ब्रिजों पर सुरक्षा के लिए बंधवाए तार

इन्दौर। मकर संक्रांति के दौरान जानलेवा चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इंदौर पुलिस ने कमर कस ली है। डीसीपी जोन-2 कुमार प्रतीक एवं एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के निर्देशानुसार, तिलक नगर पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र में सघन चेकिंग और सुरक्षा अभियान चलाया। इस दौरान न केवल दुकानों पर दबिश दी गई, बल्कि राहगीरों की जान बचाने के लिए ब्रिजों पर सेफ्टी वायर भी लगवाए गए।

एसीपी कुंदन मंडलोई के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनीष लोधा की टीम ने तिलक नगर क्षेत्र की पतंग और मांझा दुकानों की बारीकी से जांच की। पुलिस ने दुकानदारों को प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के भंडारण और विक्रय के संबंध में सख्त विधिक प्रावधानों की जानकारी दी और चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

- Install Android App -

ब्रिज पर वाहन चालकों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दुपहिया वाहन चालकों की गर्दन को मांझे से बचाने के लिए पुलिस ने वर्ल्ड कप चौराहा ब्रिज पर विशेष सेफ्टी वायर बंधवाया है। इसके साथ ही, चिन्हित ब्रिजों पर वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए स्टोपर्स लगाए गए हैं और राहगीरों को सतर्क करने के लिए चेतावनी वाले बैनर भी चस्पा किए गए हैं।

मैदानों में भी चली सर्चिंग
पुलिस ने उन खुले मैदानों और स्थानों की भी सर्चिंग की जहाँ से पतंगबाजी की जाती है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है ताकि वे जानलेवा धागों का उपयोग न करें। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र के वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।