jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

Dewas News : शहरी होटलों में चल रही शराबखोरी पर पुलिस का प्रहार,हजारों रुपयों की शराब जप्त की कई आरोपी हुए गिरफतार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 देवास : जिले में कई शहरी क्षेत्र से लगे कई होटल और रेस्टोरेंट में अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को मिल रही थी। जिला आबकारी अधिकारी के  निर्देश में गठित आबकारी दल ने शुक्रवार से रविवार तक विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट पर दबिश देकर शराबखोरी करने कराने वालों पर कार्यवाही की।

अभिनंदन रेस्टोरेंट पर छापा –

मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को बालगढ़ क्षेत्र में अभिनंदन रेस्टोरेंट पर आबकारी दल ने छापा मारा। इस दौरान 300 पाव देशी मदिरा, 32 केन बीयर कुल मात्रा 70 बल्क लीटर बरामद हुई। आबकारी दल को मदिरा अवैध रुप संग्रहित मिली।जिसका बाजार मूल्य करीब 25500 रुपये बताया जा रहा हैं। एक व्यक्ति को गिरफतार किया गया।

मकान से मिली अवैध शराब –

- Install Android App -

आबकारी दल ने अगले दिन शनिवार को रिहायशी क्षेत्र में धावा बोला और एक मकान से अवैध रुप से संग्रहित शराब जब्त की। पहले तो आबकारी दल ने शहर के होटल ढाबो पर चेंकिंग की इसमें होटल सेकंड होम, राज राजेश्वरी आदि की जांच की गई। इसके बाद विकास नगर में एक रिहायशी मकान की तलाशी में 26 पाव देशी मदिरा, 51 पाव विदेशी मदिरा और 18 केन बीयर बरामद हुई। अवैध रूप से संग्रहित पाई जाने पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34;1 क के तहत 03 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 14,360 रुपये है।

दो आरोपियों को पकड़ा –

औद्योगिक थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकेंद्र प्रजापति के मकान में शराब की सूचना मिली थी जिसकी गट्टू उर्फ राजेश कुमावत तस्करी करता है। इसके बाद टीम ने मौके पर जाकर 14 पेटी शराब जप्त कर लोकेंद्र और गट्टू दोनों आरोपियों को पकड़ा। उनके खिलाफ 34-2 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Harda: रहटगांव में एक भू माफिया ने छीन लिया गरीब परिवारो से उनका आशियाना, वन विभाग की भूमि पर 5 गरीब परिवारों का 50 साल पुराना कब्जा, इधर एसडीएम मीडियाकर्मियों को बोले डेढ़ वर्ष पुराना अतिक्रमण था!