jhankar
ब्रेकिंग
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी अस्थाई पटाखा लाइसेंस के लिए 31 अक्टूबर तक ही किए जा सकेंगे आवेदन हरदा के खेड़ा गांव में मक्के की फसल में लगी आग, दो किसानों को नुकसान

खातेगांव : संभाग आयुक्त उज्जैन श्री संजय गुप्ता ने प्राचार्य उत्कृष्ट उ. मा. वि. खातेगांव पलकराम सरलाम को किया निलंबित

अनिल उपाध्याय, खातेगांव : संभाग आयुक्त उज्जैन श्री संजय गुप्ता ने प्राचार्य उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खातेगांव पलकराम सरलाम को मध्य प्रदेश सिविल सेवा अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि के दौरान प्राचार्य उत्कृष्ट उ. मा. वि. खातेगांव पलकराम सरलाम का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय देवास रहेगा। इन्हें निलंबन काल में जीवन निर्वाह भत्ता नियमानुसार प्राप्त करने की पात्रता होगी ।

- Install Android App -

आदेश में उल्लेख है कि प्राचार्य उत्कृष्ट उ. मा. वि. खातेगांव पलकराम सरलाम के विरूद्ध पुलिस थाना खातेगांव में प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में शिकायतकर्ता द्वारा प्राचार्य उत्कृष्ट उ. मा. वि. खातेगांव पलकराम सरलाम पर छेड़ – छाड़ के आरोप लगाए गए हैं ।

फोटो : पलकराम सरलाम