jhankar
ब्रेकिंग
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी अस्थाई पटाखा लाइसेंस के लिए 31 अक्टूबर तक ही किए जा सकेंगे आवेदन हरदा के खेड़ा गांव में मक्के की फसल में लगी आग, दो किसानों को नुकसान

खातेगांव : शासकीय उत्कृष्ट व शासकीय कन्या उ. मा वि मनाया प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम

 अनिल उपाध्याय, खातेगांव : म.प्र. शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार विद्यालय शासकीय कन्या उ. मा वि खातेगांव मे प्रवेश उत्सव कार्यक्रम माननीय विधायक पं. आशीष शर्मा के मुख्य आतिथ्य, रामनारायण साहू, पार्षद प्रतिनिधि शैलेष यादव ललित विश्नोई मुकेश गिरि की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया गया। अतिथियों द्वारा माँ शारदा के चित्र पर माल्यार्पण एवं
दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य मनीष यादव,शिक्षक शशिकांत यादव, अभिषेक व्यास, दुगा प्रसाद जाधव राधेश्याम मालवीय द्वारा किया गया। विधायक आशीष शर्मा ने अपने उद्‌बोधन में प्रदेश और प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र लगातार हो रहे गुणात्मक सुधारों का उल्लेख करते हुए बालिका शिक्षा के योगदान में शासकीय विद्यालयों की भूमिका की सराहना की शिक्षा को लगातार सुगम एवं सर्वव्यापी बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभ अभिभावक गणों को विधायक शर्मा एवं अतिथियों द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश पत्र बाटा गया
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक राधेश्याम मालवीय ने किया एवं आभार शशिकांत यादव ने व्यक्त किया। इसी प्रकार शा.उत्कृष्ट. उ.मा.वि. खातेगांव में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रिय विधायक आशीष शर्मा एवं पार्षद प्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथिगणो द्वारा मॉ शारदा के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस अवसर पर छात्र/छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। गत वर्ष कक्षा 12वी बोर्ड परीक्षा में जिले में प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं का सम्मान किया गया। छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए माननीय विधायक जी ने छात्रओ से विद्यार्थी जीवन में अनुशासन बनाये रखने एवं अपने माता पिता तथा शुभजनो का सम्मान करने को कहाँ तथा छात्र/छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ-साथ उनके अंदर छुपी हुई अन्य प्रतिभाओं को भी मुखर होकर प्रदर्शित करना चाहिये ताकि वह शिक्षा के अलावा अन्य क्षेत्रो में भी अपने विद्यालय एवं नगर का नाम गौरवान्वित कर सकें। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि सुनील यादव, शैलेष यादव, एवं कमल कासलीवाल ने विद्यालय की कंडम घोषित हो चुकी बिल्डिंग के स्थान पर नवीन बिल्डिंग स्वीकृति हेतु माननीय विधायक जी से आग्रह किया। स्वागत भाषण प्राचार्य मनोज कुमार शर्मा ने छात्र/छात्राओं को नवीन शिक्षा सत्र की शुरूआत शुभकामनाये दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक योगेश कुमार शर्मा ने एवं आभार प्रदर्शन शिक्षक नितिन चौबे ने किया। विद्यालय का समस्त स्टॉफ इस अवसर पर उपस्थित था।