jhankar
ब्रेकिंग
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने टिमरनी फटाका बाजार का किया निरीक्षण दीपावली की खुशियों के बीच टूटा दुखों का पहाड़, नहर में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजे हरदा में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 450 ग्राम गांजा जब्त दीपावली के बाद सोना-चांदी के भाव में मामूली गिरावट के आसार, हरदा के सराफा बाजार में धनतेरस पर उमड़ी ... आज के खास त्योहार छोटी दिवाली / नरक चतुर्दशी / काली चौदस मनाई जायेगी जबलपुर में धनतेरस की रात भीषण अग्निकांड, 50 से ज्यादा परिवारों के आशियाने जलकर खाक धनतेरस पर डबरा-पिछोर रोड पर दर्दनाक हादसा, ओवरलोड रेत ट्रॉली ने चाचा-भतीजे को कुचला, दोनों की मौत नर्मदापुरम में कलयुगी बेटे की हैवानियत, गर्भवती पत्नी के विवाद में मां और सौतेले पिता को उतारा मौत क... हरदा में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Big News: कांग्रेस की आंतरिक कलह सुलगी कोई भड़का तो कोई दे रहे इस्तीफे की धमकी

एक ओर राहुल गांधी पूरे भारत में न्याययात्रा निकाल रहे है तो दूसरी ओर उनके कुछ नेता ही अपने साथ न्याय न होने की बात कह रहे पार्टी में असंतोष फूटता नजर आ रहा है। जहां चुनाव संसदीय क्षेत्र में हो रहा है तो जबाबदारी स्थानीय नेता को मिलनी चाहिए पर ऐसा न होने से स्थानीय नेताओ में असंतोष नजर आ रहा है जो देवास में आयोजित पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में देखनें को मिला।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 देवास : कांग्रेस पार्टी में आंतरिक कलह उभर कर आ रही हैं। बड़ी पार्टी में लंबे समय से जुडे़े नेता अपना मान सम्मान बचाए रखने की जुगत में लगे हुए है। देवास में हुई पार्टी की बैठक में जिम्मेदारियां न मिलने से एक नेता भड़क उठे तो दूसरे ने इस्तीफे देने की बात कही। बैठक में एक पदाधिकारी ने चुनाव के लिए जबाबदारी मांगी तो उन्हे कहा कि सब भोपाल से तय हो रहा है।इस बात से भड़क उठे और रोज रोज की कहासुनी से परेशान संगठन पदाधिकारी ने भी इस्तीफे की पेशकश किसी तरह से समझाया तो वह मान गए। पार्टी के जिम्मेदार अभी लोकसभा चुनाव के मददे नजर किसी भी प्रकार को गलती नही करना चाहते है। अभी कुछ पूर्व भी एक होटल में वरिष्ठ नेता अजीत भल्ला पर कांग्रेस नेता की नोंक झोंक हुई थी। अगले कांग्रेसी नेता भल्ला को हटाने की बात कर रहे थे उससे पहले भल्ला कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाईन कर लिए थे। अभी कांग्रेस के जिम्मेदार नेताओं को अपने सभी नए पुराने नेता कार्यकर्ताओ को आपसी समझाईश देनी होगी एक दूसरे का सम्मान कर लोकसभा में बहुमत हासिल करने की कोशिश करे।