jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

Accident News: मोड़ पर तेज रफतार थार अनियंत्रित होकर पलटी एक युवक कुंए जा गिरा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भिंड। वाहन को हमेशा संतुलित गति में चलाना चाहिए अगर वाहन तेज रफतार से चल रहा है और अचानक ब्रेक लगाओ वह पलट जाता है। ऐसी ही एक घटना जिले के गोरमी थाना अंतर्गत अरेलेका पुरा मोड़ की जहां शुक्रवार रात 11.30 बजे तेज रफतार से आ रही थार अनियंत्रित होकर कुएं की मुडेर से टकराइ और पलट गईं।
अचानक गाड़ी पलटने से उसमें सवार 3-.4 युवक घबरा गए और बाहर निकलने लगे अंधेरे के कारण समझ नही आ रहा था।इसी हड़बड़ाहट और अंधेरे के कारण एक युवक कुएं में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए इन्हे अस्पताल में भर्ती कराया था अब उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय नीरज पुत्र रामाधार समाधिया निवासी सालिंगपुरा हाल अटेर रोड भिंड मेहगांव स्थित शराब की दुकान पर मैनेजर था। शुक्रवार रात नीरज अपने दोस्त बिट्टू दुबे और गौरव चतुर्वेदी के साथ थार गाड़ी क्रमांक एमपी 30 सी 5169 से गोरमी जा रहेथे। अरेले का पुरा के पास मोड़ पर अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई। गाड़ी मोड़ के पास बने कुएं की मुड़ेर से टकराकर पलट गई। नीरज हड़बड़ाहट और अंधेरे होने के कारण कुएं में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।