jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

Crime News: आनलाइन सटोरियों की नही है अब खैर, पुलिस सर्चिंग में पकड़े जा रहे खाईवाल, पुलिस टीम बड़े शहरों में दे रही दबिश

मोबाइल क्रांति के बाद हजारों किमी दूर बैठे व्यक्ति पल भर में एक दूसरे के करीब हो जाते हैं तो इसी मोबाईल से कई लोगो की जिंदगी बर्बाद हो रही है आनलाइन सट्टा के कारण हजारों परिवार बर्बाद हो रहे है। अब पुलिस आनलाइन सट्टेबाजों की पकड़ धकड़ कर रही है।इसके लिए छोटे बड़े शहरों में दबिश दे रही है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छग। देश में बड़े बडे़ शहरों से आनलाइन सट्टा संचालित हो रहा हैं इसके लिए बकायदा व्हाटसअप गु्रप बने हुए है जहां पर लोगो को बैट लगाने के लिए प्रेरित किया जाता हैं। ऐसे कई प्रकार के गेम भी जिनके माध्यम से केसिनों सट्टा आदि संचालित किया जा रहा है। कई लोगो की शिकायत के बाद से पुलिस एक्शन में आई हैं।

- Install Android App -

पुलिस ने डाला बड़े शहरो में डेरा

रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों से 100 से अधिक सट्टेबाज कोलकाता, दिल्ली, गोवा, मुंबई, नागपुर, भुवनेश्वर, मध्य प्रदेश में जबलपुर, इंदौर और भोपाल आदि शहरों से आनलाईन सट्टे की ब्रांच संचालित हो रही है।जहां रोज के हजारों करोड़ो रुपया का दांव लगाया जा रहा है। जिसमें मात्र कुछ लोगो को फायदा होता है और उन्ही को बार बार प्रमोट किया जाता हैं जिससे दूसरे लोग अपनी गाढ़े पसीने की कमाई इनमें बर्बाद कर रहे है। पुलिस ने बताया कि महादेव एप समेत क्रिकेट सट्टेबाजी एप से जुड़े बड़े खाईवाल, सटोरियों की गोवा और कोलकाता से गिरफ्तारी के बाद से पुलिस टीम ने महानगरों में डेरा जमा लिया है।
गिरफ्त में आए सट्टेबाज उगल रहे राज

पकड़े गए सट्टेबाजों से पूछताछ में पता चला कि रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों से 100 से अधिक सट्टेबाज कोलकाला, दिल्ली, गोवा, मुंबई, नागपुर भुवनेश्वर मध्य प्रदेश के जबलपुर,भोपाल और इंदौर में महादेव एप की तरह अंबानी सट्टा बुक, रेड्डी अन्ना एप, एमडी 143 जैसे कई नए एप की आइडी लाखों रूपये में बड़े खाईवाल बेचकर 20 से 40 प्रतिशत तक कमीशन भी ले रहे हैं।पुलिस को पुख्ता जानकारी मिल रही है। अब बहुत बडे़ एक्शन के मूड में है।