jhankar
ब्रेकिंग
जिला जज के निर्देश पर थाने के सामने लगी मोबाइल लोक अदालत, यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया बालाजी पब्लिक स्कूल में छात्रा से दुर्व्यवहार का आरोप, परिजन और प्रबंधन आमने-सामने ! देखे वीडियो किस... एक पेड़ बेटी के नाम पहल पार्षद दीपक बाथव ने बेटी-दामाद को भेंट किया तुलसी का पौधा बड़ी खबर -मोबाईल नेटवर्क न मिलने से नाराज महिला मोबाइल तोडा़ और पीया कीटनाशक हुई मौत आज का सुविचार : जिंदगी में सबसे बड़ी ताकत आपका नजरिया है जैसा सोचोगे वैसा पाओगे उज्जैन - खड़े हनुमान मंदिर का पिछले 3 दिन का अपडेट 72 घंटे बाद भी एक इंच नहीं हिली प्रतिमा हरदा - जिले के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब IIT दिल्ली के एक्सपर्ट सिखाएंगे AI, मिलेगा सर्टिफिकेट धान, ज्वार, बाजरा के लिए 15 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच होंगे पंजीयन एसडीएम विजय राय ने सुनी जन समस्याएं, 14 आवेदन आए - शंकर मंदिर अतिक्रमण की होगी जांच सितंबर में पूरे सप्ताह बारिश, फिर भी 353.5 मिमी कम बरसा पानी

सबसे पहले महाकाल के दरबार में हुई धनतेरस की पूजा, कलेक्टर ने किया रुद्राभिषेक

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में हर पर्व की शुरुआत सबसे पहले होती है। महाकालेश्वर मंदिर में धनतेरस के अवसर पर भगवान महाकाल की महापूजा हुई। कलेक्टर रोशन सिंह ने भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक-पूजन किया। इसके बाद नंदी हॉल में रुद्राभिषेक किया गया। 22 पुजारी-पुरोहितों ने बाबा महाकाल के साथ कुबेर और चांदी के सिक्कों का पूजन-अभिषेक कराया। महाकाल को चांदी का सिक्का अर्पित किया गया। पूजन के बाद मंदिर पुरोहित समिति की ओर से अतिथियों को आशीर्वाद स्वरूप चांदी का सिक्का व प्रसाद भेंट किया।

- Install Android App -

मंदिर में पांच दिवसीय उत्सव शुरू
बाबा महाकाल की संध्या आरती में धनतेरस के एक दिन पहले शुक्रवार शाम को पं. आशीष पुजारी ने फुलझड़ी से भगवान महाकाल की आरती की और उत्सव शुरू हुआ. साथ ही गर्भगृह में दीपक भी जलाए गए। देशभर में त्योहार-पर्व को सबसे पहले महाकाल मंदिर में मनाने की परंपरा है।

मंदिर के पुरोहितों ने कराया पूजन
धनतेरस के दिन महाकाल मंदिर में सबके कल्याण एवं सुख समृद्धि के लिए पुरोहित समिति के माध्यम से विधिवत पूजा विगत कई वर्षों से की जा रही है। पूजा-अर्चना के पश्चात कलेक्टर नीरज सिंह ने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समिति के अधिकारी भी मौजूद थे। वहीं, कलेक्टर ने कहा कि हर वर्ष शासकीय पूजा की परंपरा महाकालेश्वर मंदिर में चली आ रही है। देश में सुख शांति बनी रहे, इसलिए बाबा महाकाल के दरबार में आज कुबेर जी महाराज,शिव परिवार का पूजन कर समस्त जनता की सुख समृद्धि के लिए कामना की गई।