jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

खंडवा में नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद विवाद : एक की मौत, पांच लोग घायल

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा के जावर थाना क्षेत्र के ग्राम भकराड़ा में नाबालिग युवती को मोबाइल देने ओर छेड़छाड़ के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गई। 5 लोग घायल है जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक के अंतिम संस्कार के लिए पूरे गांव में पुलिस बल तैनात किया गया हैं।

बुधवार को 16 वर्षीय नाबालिग ने गांव के ही जगदीश और संतोष पर छेड़छाड़ और जबरन मोबाइल देकर बात करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पीड़िता की ओर से परिजनों को घटना बताने के बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, जो विवाद में बदल गई। इस दौरान लाठी डंडे भी चले। इस विवाद में गंभीर हालत में शंकर सिंह को इंदौर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। मौत के बाद मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई। साथ ही प्रकरण में एससी/एसटी एक्ट के तहत भी अपराध पंजीबद्ध किया गया।

खंडवा पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि, एडिशनल एसपी महेंद्र तारनेकर और एसडीओपी अनिल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई हैं। वसीम और गोलू उर्फ जिया (34) दोनों निवासी ग्राम भकराड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है, अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव नहीं फैले इसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।