jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

हरदा : अतिकुपोषित बच्चों का न्यूट्रीशन कराएंगे जिले के अधिकारी

जनगणना में मकानों की नम्बरिंग का कार्य गंभीरता से किया जाए

ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट से निपटने के लिये अभी से तैयारी करें

नगरीय क्षेत्रों में बगैर अनुमति के लगे होर्डिंग हटाए जाएं – कलेक्टर

- Install Android App -

हरदा : जिले में अतिकुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिये विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह अधिकारी अतिकुपोषित बच्चों के माता पिता से सम्पर्क करेंगे एवं उनके उचित न्यूट्रीशन के लिये कार्य करेंगे। अधिकारियों द्वारा इन बच्चों के लिये फुड बास्केट भी प्रदान की जाएगी।

सोमवार को आयोजित समयावधि अंकित पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जिले के समस्त अधिकारियों से उक्त बच्चों की नियमित देखरेख एवं उचित न्यूट्रीशन प्रदान करने के लिये कार्य करने की अपेक्षा की।
जनगणना 2027 के कार्यों की समीक्षा करते हुए बैठक में कलेक्टर ने मकानों की नम्बरिंग का कार्य पूरी गंभीरता से किये जाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

उन्होने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का अत्यंत जिम्मेदारी का कार्य है। इसमें कोई लापरवाही नहीं की जाए। मकान नम्बरिंग का कार्य उचित तरीके से हो, इसके लिये मैदानी अमलों को प्रशिक्षित भी किया जाए। बैठक में उन्होने ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल संकट की स्थिति से निपटने की अभी से तैयारी करने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये।

श्री जैन ने कहा कि जहाँ जरूरत है वहां निजी जल स्त्रोतों का भी अधिग्रहण किया जाए। जिले के नगरीय क्षेत्रों में बगैर अनुमति के लगे होर्डिंग हटाने के भी बैठक में कलेक्टर द्वारा निर्देश दिये गये। मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से कहा गया कि ऐसे होर्डिंग लगाने वालों के विरूद्ध सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, राजस्व वसूली एवं संकल्प से समाधान योजना की भी कलेक्टर द्वारा समीक्षा की गई।