मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दुर्ग। बस स्टेंड पर पर अपराध की घटनाओं की लगातार बढोत्तरी हो रही है। यहां पर अपराधियों को पुलिस का बिलकुल खौफ नही हैं मंगलवार को की रात को एक अज्ञात बदमाश ने बस स्टैंड की पार्किंग के ठेकेदार मंत्री यादव उम्र 45 की चाकू से हमला कर लगातार वार किया । घायल ठेेकेदार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। ठेकेदार मंत्री यादव की हत्या की जानकारी लगते ही जिला अस्पताल में पचरी पारा के लोगों की भारी भीड़ जुट गई है। हत्या की घटना से दुर्ग में तनाव की आशंका बढ़ गई है। लिहाजा दुर्ग कोतवाली पुलिस ने आरोपित की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। साथ ही क्षेत्र में भी पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। ताकि इस घटना के बाद आगे कोई और विवाद न हो।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)