jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

औरंगजेब की कब्र को लेकर दो समुदाय में हिंसक झड़प विवाद के दौरान पथराव और आगजनी मे कई वाहन जले,  पुलिसकर्मी हुए घायल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नागपुर। सोमवार की शाम को दो समुदाय मे हिंसक झड़प हो गई। कतिथ तौर एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए गए। नागपुर के महल इलाके में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प मे दोनों समूह ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके और इलाके में आगजनी हुई।

औरंगजेब की कब्र पर विवाद

महाराष्ट्र में विगत कई दिनो से औरंगजेब की कब्र को लेकर लोगो के बयान आ रहे और सियासी हलचल भी तेज हो गई है।

जिसका असर सोमवार शाम करीब 8:30 बजे देखने को मिला जहा दो समुदाय हिंसक मे रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके, इलाके में आगजनी की और वाहनों में तोड़फोड़ करते देखे गए।इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया।इस हमले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. नागपुर के डिप्टी कमिश्नर निकेतन कदम पर कथित तौर पर भीड़ ने कुल्हाड़ी से हमला किया। इसके उनके हाथ में गंभीर चोट आई है और इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।दोनों पक्षों के बीच हुए पथराव में 8 से 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं चार अग्निशमन कर्मी भी घायल बताए गए हैं।

इस मामले में पुलिस के रात भर चले तलाशी अभियान में अब तक 30 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने धारा 144 लागू कर फोटो विडीयो से लोगो की शिनाख्त कर रही है।पुलिस अधिकारियो द्वारा लोगो को कहा जा रहा है अनावशाय्क रूप से घर से बाहर न निकले।

 

- Install Android App -

BJP विधायक का दावा

 

नागपुर मध्य से भाजपा विधायक प्रवीण दटके ने दावा किया कि बाहर से आए लोग घरों और कारों में आग लगाते दिखे हैं।

सुबह विरोध प्रदर्शन हुआ, लेकिन पुलिस ने हस्तक्षेप करके मामले को शांत करा दिया।

फिर रात में महल कैंपस और दूसरे क्षेत्रों पर पत्थर फेंके गए।वाहनों में आग लगा दी गई इस दौरान आग बुझाने आए दमकल कर्मियों की पिटाई की गई।

पुलिस कमिश्नर ने कहा स्तिथि नियंत्रण में है !

नागपुर पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंगल ने नागरिकों को आश्वासन दिया कि अब स्थिति नियंत्रण में है. उन्होंने कहा, ‘फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है. ।

एक फोटो जलाने की घटना हुई, जिसके बाद लोग इकट्ठा हो गए।हमने उनसे वहां से हटने का अनुरोध किया और इस संबंध में कार्रवाई भी की। वे मुझसे मिलने भी आए थे. उन्हें बताया गया कि जिन लोगों के नाम उन्होंने लिए हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।यह घटना रात करीब  8:30 बजे हुई।हम नुकसान का आकलन कर रहे हैं. अब तक दो वाहनों को जलाने और पथराव की घटनाएं सामने आई हैं।पुलिस तलाशी अभियान चला रही है और दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है. हमने धारा 144 लागू कर दी है और सभी को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और कानून अपने हाथ में न लेने की हिदायत दी गई है। अफवाहों पर विश्वास न करें। इस क्षेत्र को छोड़कर पूरा शहर शांतिपूर्ण है।