jhankar
ब्रेकिंग
31 जुलाई को हरदा में होगा पूनम कायनेटिक शोरूम का भव्य शुभारंभ ग्वालियर रिश्वतकांड : रिटायरमेंट से 1 दिन पहले लोकायुक्त ट्रैप में फंसे नगर निगम के कार्यपालन यंत्री... हंडिया : अतिक्रमण की पुष्टि, नोटिस भी जारी... फिर कार्रवाई क्यों नहीं? आज तहसीलदार को सौंपा आवेदन तक्षशिला विद्या मंदिर कुकरावद में नामांकन एवं APAAR ID कार्य का किया गया अवलोकन गंजाल नदी: शौच के लिए नदी किनारे गए बुजुर्ग की डूबने से मौत, झाड़ियों में मिला शव विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए: विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने हरदा: बकाया बिल किसी और का, बिजली काटी दूसरे की; व्यापारी संघ ने कलेक्टर से की शिकायत मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम जनता से सीधे जुड़कर समस्याओं क... इंदौर वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला से मारपीट का मामला 14 साल के नाबालिग का बुजुर्ग महिलाओं को डंडे ... सिविल डिफेंस वॉलेन्टियर्स का 7 दिवसीय प्रशिक्षण 31 जुलाई से होगा

हंडिया में नवरात्रि महोत्सव की गूंज – खेड़ापति हनुमान मंदिर में बजरंग सेना की बैठक

हंडिया। हंडिया में नवरात्रि महोत्सव को लेकर धार्मिक सांस्कृतिक माहौल गूंजने लगा है।इसी क्रम में खेड़ापति हनुमान मंदिर प्रांगण में बजरंग सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर व ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व युवा उपस्थित रहे। बैठक में आगामी नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाली गरबा प्रतियोगिता तथा भारत माता की आरती को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि इस बार महोत्सव को और अधिक भव्य स्वरूप दिया जाएगा।इसके लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया,जो व्यवस्था, सजावट, मंच संचालन, प्रतियोगिता प्रबंधन तथा सुरक्षा आदि का जिम्मा संभालेंगी।

- Install Android App -

बजरंग सेना के सौरभ अग्निहोत्री ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं है,बल्कि यह समाज में एकता, संस्कृति और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक है।उन्होंने सभी युवाओं व नगरवासियों से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर इस आयोजन में सहयोग दें और मां दुर्गा के जयकारों से नगर को गूंजायमान करें। बैठक में मौजूद वरिष्ठजनों ने भी युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि गरबा प्रतियोगिता से नई प्रतिभाओं को मंच मिलेगा और भारत माता की सामूहिक आरती से देशभक्ति की भावना का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बजरंग सेना के कार्यकर्ता उपस्थित रहे और नवरात्रि महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया।